हाई सिक्योरिटी वाली तिहाड़ जेल में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया का मर्डर
'हमसफर मित्र न्यूज'
नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल में आज सुबह गैंगवार में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या कर दी गई। टिल्लू ताजपुरिया के खिलाफ दर्जनों आपराधिक केस दर्ज हैं। दक्षिण एशिया की जेलों में सबसे बड़े जेल परिसर तिहाड़ में हमेशा हाई सिक्योरिटी रहती है और यहां गैंगवार होना अपने आप में बड़ा सवाल है।
रोहिणी कोर्ट में शूटआउट का आरोपी टिल्लू
लोहे की रॉड से दिया वारदात को अंजाम
जेल से मिली आधिकारी जानकारी के अनुसार गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की गैंग के सदस्य योगेश टुंडा, दीपक, राजेश और रियाज खान ने लोहे की रॉड स टिल्लू ताजपुरिया पर हमला किया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। टिल्लू रोहिणी कोर्ट में शूटआउट का आरोपी था। ज्ञात रहे कि तिहाड़ में इससे पहले 14 अप्रैल को हुए गैंगवार में गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया की हत्या कर दी गई थी।
जेल में अलग-अलग गैंग से संबंधित कई अपराधी बंद
जेल अधिकारी के मुताबिक, तिहाड़ में बहुत सारे खतरनाक अपराधी कैद हैं। इनमें से कई अलग-अलग गैंग से संबंधित है। इसी के चलते जेल में गैंगवार की आशंका हमेशा बनी रहती है। इसी से बचने के लिए सभी को अलग-अलग सेल में रखा जाता है।
ग्रिल खोलकर ग्राउंड फ्लोर पर उतरे गैंगस्टर
गोगी गिरोह के सदस्यों को हाई-सिक्योरिटी वार्ड की पहली मंजिल पर रखा गया था, जहां से उन्होंने सिक्योरिटी ग्रिल को खोला और बेडशीट का इस्तेमाल करते हुए ग्राउंड फ्लोर पर कूद गए। ग्राउंड फ्लोर पर टिल्लू की सेल थी। जहां इन चारों ने सुबह करीब 06.15 बजे उस पर हमला किया। जिसमें वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसे तुंरत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेल सूत्रों के मुताबिक, योगेश टुंडा तिहाड़ में जेल नंबर 8 में और टिल्लू ताजपुरिया जेल नंबर 9 में बंद था, जब उस पर हमला हुआ।


No comments:
Post a Comment