राम मंदिर के लिए 1 करोड़ देने वाले महंत की हादसे में मौत, अयोध्या में कराने वाले थे 9 कुंडीय यज्ञ - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Monday, April 17, 2023

 


राम मंदिर के लिए 1 करोड़ देने वाले महंत की हादसे में मौत, अयोध्या में कराने वाले थे 9 कुंडीय यज्ञ

'हमसफर मित्र न्यूज' 



मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर से सोमवार को बरमान-सगरी नेशनल हाइवे-44 पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में महंत कनक बिहारी महाराज का निधन हो गया। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में उनकी कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई और इस हादसे में महाराज समेत 2 लोगों की मौत हो गई। रघुवंश शिरोमणि 1008 महंत कनक बिहारी दास रघुवंशी समाज के राष्ट्रीय संत के रूप में भी पहचान रखते थे। उन्होंने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे राम मंदिर निर्माण के लिए 1 करोड़ से अधिक की राशि दी थी।


महाराज का आश्रम मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला स्थित नोनी में था। कनक जी महाराज यूपी के प्रयागराज से वापस छिंदवाड़ा जा रहे थे। इसी बीच बरमान सगरी राष्टीय राजमार्ग 44 पर हुए सड़क हादसे में उनका निधन हो गया। महेंद्र राम मंदिर प्रारंभ होने में होने वाले यज्ञ की तैयारी में जुटे हुए थे।


रघुवंशी समाज के नरसिंहपुर जिला अध्यक्ष राजकुमार रघुवंशी ने बताया कि महंत कनक महाराज जी ने 1 करोड़ रुपए का दान राम मंदिर के लिए दिया था और 9 कुंडीय यज्ञ अयोध्या में 10 फरवरी 2024 से करने वाले थे। उसकी तैयारी के लिए महाराज जी रघुवंशी समाज के सभी गांवों में जा रहे थे। सोमवार को जब वह गुना से वापस छिंदवाड़ा जा रहे थे, तभी बाइक सवार को बचाने के कारण उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें उनकी जान चली गई। महाराज जी के निधन से समाज में बहुत दुख का माहौल है।


राममंदिर बरमान महंत सीताराम दास महाराज कहा कि महंत कनक बिहारी महाराज समाज के विभूति थे। उनका जाना साधु समाज के लिए बहुत बड़ी क्षति है। वह अयोध्या में होने वाले यज्ञ की तैयारी में लगे थे। लेकिन सड़क हादसे में काल के गाल में समा गए।



No comments:

Post a Comment