होली के दिन नृशंस हत्या से थर्राया शहर, मर्डर कर किशोर की आंखें फोड़ीं - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Wednesday, March 8, 2023



 होली के दिन नृशंस हत्या से थर्राया शहर, मर्डर कर किशोर की आंखें फोड़ीं

'हमसफर मित्र न्यूज' 



हरदोई में एक 15 वर्षीय किशोर की बेहद निर्ममता के साथ हत्या कर दी गई। किशोर का शव गेंहू के खेत में पड़ा पाया गया। उसकी आंखों को फोड़ दिया गया था और एक आंख बाहर निकाल दी गई थी। घटना के बाद एसपी राजेश दिवेदी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। यह घटना थाना टड़ियावां के गांव बारियाताला मजरा मुरादपुर में हुई। यहां रहने वाले लक्ष्मण नाम के शख्स के महज 15 वर्षीय पुत्र राजनाथ को इस दरिंदगी के साथ मौत के घाट उतार दिया गया।


चार भाइयों में सबसे छोटा था राजनाथ


किशोर की हत्या कर खेत में खड़ी गेंहू की फ़सल में उसका शव फेंक दिया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। मृतक राजनाथ चार भाइयों में सबसे छोटा था। घटना की सूचना पर एसपी समेत एएसपी, सीओ, थाना प्रभारी टड़ियावां पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। एसपी राजेश दिवेदी ने बताया कि किशोर का शव में आंख पर चोट के निशान हैं। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतक कल रात होलिका दहन के दौरान देखा गया था। उसके बाद वो नज़र नहीं आया। आज सुबह उसका शव खेत में पड़ा मिलने की सूचना मिली है। घटना की गहनता से पड़ताल करने में पुलिस टीम जुटी हुई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया की संभवत: गला दबाकर किशोर की हत्या की गई है। सिर पर भी चोट के निशान हैं। तफ्तीश शुरू कर दी गई है। परिजनों की तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


गांव में शोक की लहर


महज 15 वर्ष के किशोर की ऐसी नृशंस हत्या से गांव में हड़कंप मच गया। एक तरफ जहां परिजन संभाले नहीं संभल रहे थे, वहीं गांव में जिसे भी इस घटना के बारे में पता चलता गया, सहानुभूति से उसकी आंखें नम हो गईं। लोगों का कहना था कि जिस बच्चे ने अभी ठीक से दुनिया भी नहीं देखी थी, उसे इतनी बेरहमी से मौत के घाट कौन उतार सकता है।



No comments:

Post a Comment