मुम्बई के ग्रांट रोड इलाके में एक शख्स ने 5 लोगों को चाकू मारा, चार की तड़प-तड़पकर मौत - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Saturday, March 25, 2023

 


मुम्बई के ग्रांट रोड इलाके में एक शख्स ने 5 लोगों को चाकू मारा, चार की तड़प-तड़पकर मौत

'हमसफर मित्र न्यूज' 



महाराष्ट्र: मुम्बई के ग्रांट रोड इलाके में एक शख्स ने 5 लोगो को चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया जिसमें से चार लोगों की मौत हो गई। स्पेशल सेल ने इसकी पुष्टि की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या की वजह अबतक पता नहीं चल पाई है। शख्स ने सरेआम पांच लोगों को चाकू मारा। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। घायलों को पास के ही रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसमें से पहले दो लोगों की मौत हो गई फिर दो लोगों ने इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया। हमलावर को घटना स्थल से ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


एक इमारत की दूसरी मंजिल की  गैलरी में चढ़कर एक युवक ने एक के बाद एक 5 युवकों को चाकू मारा। उसे देखकर सभी हैरान रह गए। आरोपी युवक का नाम चेतन गाला है और उम्र 54 साल बताई जा रही  है। घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं है।



No comments:

Post a Comment