'आज का सेहत'
पेट साफ करने का रामबाण इलाज
लेखक - 'मनितोष सरकार' (संपादक), बिल्हा। व्हाट्सएप नं. - 9009153712
'हमसफर मित्र न्यूज'
पेट साफ नहीं होना अर्थात कब्ज होना एक आम समस्या है। ज्यादातर लोगों में यह समस्याएं देखने को मिलता है। पेट साफ नहीं होने से शरीर में बेजातीय पदार्थ का जमाव हो जाता है जिससे नाना प्रकार के रोग होने की संभावना रहती है। शरीर में बेचैन, काम में मन नहीं लगना आदि समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस समस्या से पेट में अतिरिक्त गैस बनता है जिससे घबराहट, हार्ट बर्न की समस्याएं बनती है। जब ऐसा लक्षण दिखता है तो अक्सर लोगों ने दवा दुकान से पेट साफ करने के लिए लैक्जेक्टीव दवा लेकर इस्तेमाल करते हैं जो कुछ समय के लिए आराम महसूस करते हैं और बाद में ऐसे की ऐसे ही बन जाता है। आज हम 'हमसफर मित्र न्यूज' के 'आज का सेहत' में आपको ऐसा घरेलू उपचार बताएंगे जो हमेशा के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। आइए जानते हैं...
1. इसबगोल :
पेट साफ करने के तरीके में इसबगोल रामबाण दवा है। 10 ग्राम इसबगोल 125 ग्राम दही में मिला कर सुबह और शाम खाने से पेट साफ करने में मदद मिलती है।
2. बादाम का तेल :
कब्ज़ का इलाज घरेलू उपचार से करना हो तो रात को सोने से पूर्व बादाम का तेल गुनगुने दूध में मिला कर पिए। इस उपाय को लगातार 2 हफ्ते तक किया जाये तो पुरानी से पुरानी कब्ज़ ठीक होने लगती है।
3. नारियल पानी :
नारियल पानी भी पेट साफ़ करने में मददगार है। प्रतिदिन नारियल पानी सुबह खाली पेट पीने से बहुत फायदा मिलता है।
4. दही :
पेट साफ़ रखने के लिए शरीर में अच्छे बैक्टेरिया होना जरुरी है। इसलिए दिन में एक से दो कप दही अपनी डाइट में शामिल करे।
5. त्रिफला चूर्ण :
पेट साफ करने के लिए आयुर्वेदिक उपचार में त्रिफला चूर्ण भी काफी असरदार है। पांच से छह ग्राम त्रिफला चूर्ण दो सौ ग्राम हल्के गरम दूध के साथ पिए।
No comments:
Post a Comment