महाविद्यालय वार्षिक महोत्सव व प्रवेश द्वार लोकार्पण में मुख्य अतिथि बनी राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम... - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Sunday, January 15, 2023



 महाविद्यालय वार्षिक महोत्सव व प्रवेश द्वार लोकार्पण में मुख्य अतिथि बनी राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम...

'गणेशदत्त राजू तिवारी' की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज' 





बेलतराःविधानसभा बेलतरा के ग्राम पंचायत नेवसा बी.आर साव विज्ञान कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय नेवसा के तत्वावधान में शुक्रवार को वार्षिक महोत्सव, प्रवेश द्वार लोकार्पण एवं सम्मान समारोह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महिला प्रदेश सचिव किरण तिवारी की अध्यक्षता में बडे ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई।

प्रदेश कांग्रेस की महिला सचिव किरण तिवारी के अध्यक्षता में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ग्राम गतौरी रतनपुर मार्ग पर स्वागत किया।उसके बाद रतनपुर मां महामाया देवी मंदिर पहुंची दर्शन कर मत्था टेकने के पश्चात राज्यसभा सांसद माननीया नेताम जी रतनपुर पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में भोजनकर नेवसा कार्यक्रम स्थल पहुंच जहां उनकी पर  महाविद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा फुलों की वर्षा कर परांपरागत कर्मा नृत्य  से ऊनका भव्य स्वागत किया।

बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस कमेटी छ.ग. के फूलोदेवी नेताम कार्यक्रम स्थल पहुंच कर औपचारिक रूप से प्रवेश द्वार का लोकार्पण किया।तत्पश्चात मां सरस्वती देवी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प माला अर्पित किया।छात्र छात्राओं द्वारा मां सरस्वती की वंदना, स्वागत गीत व मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसे देखकर मुख्य अतिथि महोदया नेताम दीदी सहित सभी आमंत्रित अतिथि भावविभोर हो उठे।

इस मौके प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष डाक्टर प्रेमचंद जायसी,जिलाध्यक्ष शहर ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी, प्रदेश महिला कांग्रेस के सचिव किरण तिवारी,प्रदेश कांग्रेस महिला महासचिव शिल्पी तिवारी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा घृतलहरे, जिला महिला उपाध्यक्ष मधु पवन निर्रमलकर,केकेसी जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष गणेशदत्त राजू तिवारी,वरिष्ठ कांग्रेसी त्रिलोक श्रीवास,रतनपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सुर्या,रवि रावत,राजा रावत,कालेज प्रबंधन के चेयरमैन यू के साहू,संघ के अध्यक्ष अहमद मोमिन सहित बडी संख्या में  कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment