इन्काउंटर के बाद गिरफ्तार किया गया चम्बल के ईनामी डकैत, गोली से घायल होने के बावजूद करता रहा फायरिंग - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Thursday, November 10, 2022

 


इन्काउंटर के बाद गिरफ्तार किया गया चम्बल के ईनामी डकैत, गोली से घायल होने के बावजूद करता रहा फायरिंग

'हमसफर मित्र न्यूज' 



भोपाल। पिछले काफी समय से चंबल अंचल में आतंक का पर्याय बन रहे डकैत गुड्डा गुर्जर काे एक छोटी मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ ग्वालियर से दूर जंगल में हुई। मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी, इससे वह घायल हो गया, लंगड़ाने लगा फिर भी फायरिंग करता रहा। अंतत: पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। उसके तीन साथी रात और जंगल का फायदा उठाते हुए भाग निकले। गुड्डा डकैत की रायफल भी पुलिस ने जब्त की है। बुधवार की रात लगभग 8 बजे शुरू हुई मुठभेड़ करीब 2 घंटे चली। इस दौरान दोनों ओर से लगभग 100 गोलियां दागी गईं।


मुख्यमंत्री ने दिए थे गुड्डा गैंग के सफाए के निर्देश


अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डी. श्रीनिवास वर्मा ने जानकारी दी है कि डकैत गुड्डा गुर्जर के पास से 315 बोर की बंदूक मिली है। गुड्डा पर 3 हत्या, 5 हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं। 28 से 30 डकैती के मामले भी दर्ज हैं। डकैत गुड्‌डा करीब 15 दिन पहले तब चर्चा में आया था, जब उसने लोगों को चांचौला गांव खाली कर भाग जाने की धमकी दी। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि डकैत गुड्‌डा गुर्जर की वजह से प्रदेश की छवि खराब हो रही है। उसका तुरंत सफाया करो। गुड्‌डा पर 60 हजार रुपए का इनाम था।



No comments:

Post a Comment