मराठा सेवा संघ जिजाऊ ब्रिगेड बिलासपुर ने मनाया दीपावली मिलन समारोह :
'हमसफर मित्र न्यूज'
बिलासपुर। आज दिनांक 1 नवम्बर दिन मंगलवार को मराठा सेवा संघ प्रणीत वर -वधु कक्ष की प्रदेश अध्यक्ष शिव मति शालिनी ताई कदम के निवास स्थान पर दीपावली मिलन समारोह मनाया गया है। इस कार्यक्रम का नेतृत्व मराठा सेवा संघ के प्रदेश कार्याध्यक्ष शिव श्री प्रकाश ठोकने, जिजाऊ ब्रिगेड की प्रदेश अध्यक्ष शिवमती दिशा धोत्रे एवं प्रदेश उपाध्यक्ष शिवमती पल्लवी भोंसले ताई ने किया। इस कार्यक्रम में समाज के सभी प्रदेश पदाधिकारयों के द्वारा सर्वप्रथम सभी पदाधिकारियों एवं उपस्थित सदस्यों को दीपावली की बधाई दी गयी। तत्पश्चात मार्गदर्शन दिया गया कि सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण,सदस्यता अभियान शीघ्र प्रारम्भ करें। शिवश्री ठोकने जी ने मराठा सेवा संघ एवं जिजाऊ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष से पूरे वर्ष भर में किये गये कार्यों की जानकारी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
रायपुर की जिजाऊ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष शिवमती रश्मि बाला भोंसले,शिवमती राखी वसिंग, बिलासपुर से मराठा सेवा संघ एवं जिजाऊ ब्रिगेड के समस्त पदाधिकारी गण व सदस्य सम्मिलित हुए संघ ने कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी लिया व सर्व सम्मती से बिलासपुर में 12 जनवरी को जिजाऊ जयंती धूम -धाम से मनाने का निर्णय लिया गया। जिजाऊ ब्रिगेड की जिलाध्यक्ष शिवमती स्नेहलता ताई जाधव ने अपने सुवचनों से कार्यक्रम की शुरुआत की एवं सभी को दीपावली की शुभकामनायें दी। मराठा सेवा संघ बिलासपुर के अध्यक्ष शिव श्री महेंद्र मुले ने आभार व्यक्त किया एवं कार्यक्रम की आयोजक शिवमती शालिनी ताई जिन्होंने सभी के लिये स्वल्पाहार की व्यवस्था के साथ आयोजित किया उनका भी हृदय से धन्यवाद व अभिवादन किया गया। 🙏🙏🌹🌹🌹🌹🌹
.jpg)
No comments:
Post a Comment