राशिफल : जानें 6 नवंबर 2022 रविवार का सभी राशियों का संपूर्ण राशिफल एवं शुभांक तथा शुभ रंग - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Sunday, November 6, 2022

 


राशिफल : जानें 6 नवंबर 2022 रविवार का सभी राशियों का संपूर्ण राशिफल एवं शुभांक तथा शुभ रंग 

प्रस्तुति - 'मनितोष सरकार' (संपादक) 

'हमसफर मित्र न्यूज' 







मेष : 


अचानक धनलाभ से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वर्कआउट से थकान होगी, लेकिन फायदा भी होगा। नई नौकरीपेशे में लोग मन लगाकर काम करें। परिवार में कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। खानदानी प्रोपर्टी आपके नाम हो सकती है। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- लैवेंडर


वृष :


प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए सीनियर्स की मदद लेंगे। फिजूल खर्चों से सेविंग्स पर असर पड़ेगा। परिवार के लिए समय निकालना आज मुश्किल होगा। समाज सुधार की दिशा में कार्य करेंगे। रोमांटिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा रहेगा। 


शुभ अंक- 11, शुभ रंग- बेबी पिंक


मिथुन :


लंबे समय से अटका पैसा आज प्राप्त होगा। अपने मन को एकाग्र करने की कोशिश करें। जीवनसाथी के अच्छे मूड से माहौल शांत रहेगा। आकर्षक डील को अपने हाथों से जाने ना दें। शाम के समय प्रेमी के साथ रोमांस के अवसर मिलेंगे। 


शुभ अंक- 3, शुभ रंग- पीच


कर्क :


अचानक पैसों की जरूरत पड़ सकती है।  सोच समझकर ही अपने कदम आगे बढ़ाएं। घर का माहौल बिगड़ने ना दें। स्वयं के लिए थोड़ा वक्त अवश्य निकालें। प्रेमी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। 


शुभ अंक- 5, शुभ रंग- पर्पल


सिंह :


प्राइवेट नौकरी वालों का प्रमोशन हो सकता है। फिट रहने के लिए जिम जॉइन करें। दूसरे शहर यात्रा के लिए जाना पड़ सकता है। दोस्तों औऱ रिश्तेदारों के साथ संबंध मजबूत होंगे। प्रेमी के साथ थोड़ी अनबन हो सकता है। 


शुभ अंक- 11, शुभ रंग- बेबी पिंक


कन्या :


सहकर्मी की सलाह को ध्यान से सुनें। अच्छी डील मिलने की संभावना है, सतर्क रहें। परिवार के साथ सुखद समय बीतेगा। प्रोपर्टी लेन-देन में अच्छा मुनाफा होगा। ध्यान रखें, ईश्वर के घर देर है, अंधेर नहीं। 


शुभ अंक- 7, शुभ रंग- हल्का भूरा


तुला :


अतिरिक्त खर्चों पर विराम लगाना जरूरी है। अच्छी सेहत के लिए व्यायाम की आदत डालें। ऑफिस में सहकर्मी की मदद से काम जल्दी पूरा होगा। प्रोपर्टी खरीदते समय दस्तावेज ध्यान से पढ़ें। आपका नेचर प्रेमी को आकर्षित करेगा। 


शुभ अंक- 6, शुभ रंग- लैवेंडर


वृश्चिक :


निवेश करने के लिए दिन अच्छा है। अच्छे स्वास्थ्य से आपका मूड भी अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। आज अधिक यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी कोई दिली तमन्ना पूरी हो सकती है। 


शुभ अंक- 9, शुभ रंग- चॉकलेट


धनु :


घर पर मेहमानों के आने से उत्साहित होंगे। आर्थिक लाभ के कारण दिन अच्छा बीतेगा। आज बिना डरें साहसी कार्य करेंगे। नया घर खरीदने में जल्दबाजी ना करें। प्रेमी के साथ दिल की बात शेयर करें। 


शुभ अंक- 11, शुभ रंग- बैंगनी


मकर :


घर के अतिरिक्त खर्चों पर काबूं पाएं। नए क्लाइंट्स को लुभाने में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ हास्य-मनोरंजन में समय बीतेगा। यात्रा के दौरान किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है। प्रोपर्टी में निवेश के लिए दिन अच्छा है। 


शुभ अंक- 9, शुभ रंग- गोल्डन ब्राउन


कुम्भ :


आमदनी के नए स्रोत तलाशने की जरूरत है। फिट रहने के लिए जॉगिंग शुरू करें। बिजनेस ट्रिप से ज्यादा लाभ नहीं मिलेगा। निराशा को सकारात्मकता में बदलने का प्रयास करें। पार्टनर के साथ आज रोमांस के अवसर मिलेंगे। 


शुभ अंक- 11, शुभ रंग- बेबी पिंक


मीन :


बिना बजट बनाए खर्चा ना करें। कार्यक्षेत्र पर कुछ परेशानियां आ सकती हैं। परिवार के सदस्य आपकी मदद करेंगे। किसी दोस्त से मिलने दूसरे शहर जाएंगे। कोई कीमती वस्तु खो सकती है, सावधान रहें। 


शुभ अंक- 1, शुभ रंग- मैरून



No comments:

Post a Comment