10 नवंबर 2022 : जानिए आज के राशिफल में कैसा रहेगा आपका दिन - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Thursday, November 10, 2022

 


10 नवंबर 2022 : जानिए आज के राशिफल में कैसा रहेगा आपका दिन

ज्योतिषी - कमल कुमार (KRK) बॉलीवुड ज्योतिष 

'हमसफर मित्र न्यूज' 



मेष राशि : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)


आज आपको शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना रहेगी। यदि आप किसी व्यक्ति, बैंक या संस्था से कर्ज लेना चाहें तो कदापि न लें, आज लिए गए कर्ज का उतरना कठिन रहेगा। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं अच्छे मित्र भी बढ़ेंगे। आज जीवनसाथी से उत्तम सहयोग प्राप्त हो सकता है। सायंकाल का समय आमोद प्रमोद में बीतेगा।


वृष राशि : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)


आज का दिन आप बहुत व्यस्त रहेंगे, ज्यादा भागदौड़ में सावधानी बरतें। आपकी निर्णय लेने की क्षमताओं का आपको आज लाभ मिल सकता है। आज रूके हुए कार्यों की पूर्ति होगी। किसी काम में विनिमय करना पड़े तो दिल खोलकर करें, आगे चलकर उसका भरपूर लाभ मिलेगा। सायंकाल किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।


मिथुन राशि : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)


आज आप फिजूल के खर्चे से बचें। यदि आप किसी शारीरिक रोग से पीड़ित हैं तो डॉक्टर से सलाह मशविरा अवश्य करें। सामाजिक क्रियाकलापों में व्यवधान उपस्थित हो सकता है। कुछ अकस्मात लाभ होने से आपकी धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक गाने बजाने तथा संगीत में रूचि बढ़ेगी।


कर्क राशि : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)


भाग्य की दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा। आपके परिश्रम का फल अच्छा मिलेगा। संतान के प्रति आपका विश्वास अधिक मजबूत होगा। आज ननिहाल पक्ष से प्रेम एवं विशेष सहयोग मिलने की संभावना है। आज अपनी शान शौकत के लिए धन खर्चा करेंगे, जिससे आपके शत्रु परेशान होंगे। माता-पिता का आज विशेष ध्यान रखें, अकल्पित आशीर्वाद मिलने का चांस है।


सिंह राशि : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)


आज का दिन मिश्रित फलकारक है। मानसिक अशांति, खिन्नता एवं उदासीनता के कारण आप भटक सकते हैं। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष से आज नाराजगी के संकेत मिलेंगे, मधुर वाणी का प्रयोग करें, अन्यथा संबंधों में कटुता आ सकती है। यदि नेत्रों से संबंधित कोई कष्ट है तो उसमें सुधार निश्चित है।


कन्या राशि : (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)


आज आप में निर्भीकता का भाव रहेगा तथा साहसपूर्वक अपने कठिन कार्यों को संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। आपको अपने माता-पिता का सुख सहयोग यथेष्ठ रूप से प्राप्त होगा। जीवनसाथी के शरीर कष्ट से कुछ खिन्नता रह सकती है। व्यर्थ व्यय का योग भी हैं। आप मन से लोगों का भला सोचेंगे लेकिन लोग इसको आपकी मजबूरी या स्वार्थ ही समझेंगे। व्या


तुला राशि : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)


आज का दिन आपके लिए शुभ कारक है। आपके अधिकार व संपत्ति में वृद्धि होगी। आप दूसरों के भले की सोचेंगे । तृतीय पराक्रम भाव में शनि मकर राशि का होकर विराजमान है। अतः आज आप अपने गुरु के प्रति पूर्ण भक्ति भाव व निष्ठा रखें। आज नए कार्यों में निवेश करना पड़े तो शुभ रहेगा। अविवाहित लोग शादी के लिए योग्य लड़की की तलाश पूरी कर सकते हैं।


वृश्चिक राशि : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)


आज आपका मन अशांत एवं परेशान हो सकता है। व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास ज्यादा सफल नहीं हो पाएंगे। सायंकाल तक अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। कोई वाद, विवाद राज्य में लंबित है तो उसमें सफलता मिलने की संभावना है। किसी पुराने प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। अपने ईगो को अपने रिश्ते में न आने दें।


धनु राशि : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)


आज आपकी विद्या और ज्ञान की वृद्धि होगी। आपके अंदर दान पुण्य एवं परोपकार की भावना विकसित होगी। आप धार्मिक अनुष्ठानों में रूचि लेकर पूर्ण सहयोग करेंगे। भाग्य की ओर से भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सायंकाल से लेकर रात्रिपर्यन्त पेट के विकार होने की आशंका है। सावधान रहें तथा खान-पान पर संयम बरतें।


मकर राशि : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)


आज आपको बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति के साथ ऐसे अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे, जो कि न चाहते हुए भी करने पड़ सकते हैं। ससुराल पक्ष से मान-सम्मान मिलेगा। अपने व्यवसाय में भी आपका मन लगेगा एवं रूके कार्य पूर्ण हो जाएंगे। किसी नए कार्य में निवेश करना पड़े तो अवश्य करें, भविष्य में लाभ होगा। पिता के साथ समस्या उत्पन्न हो सकती है।


कुंभ राशि : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)


आज का दिन बुद्धि विवेक से नई-नई खोज करने में व्यतीत होगा। आप सीमित एवं आवश्यकतानुसार ही व्यय करें। आपको अपने परिजनों से विश्वासघात होने की आशंका है। सांसारिक सुख भोग और नौकर चाकरों का सुखपूर्ण रूप से मिलेगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक समीप की यात्रा भी हो सकती है, जो लाभकारक रहेगी। प्रेमिका को लेकर चिंतित हैं।


मीन राशि : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)


आज जन्म भाव में मीन राशि का बृहस्पति होने के कारण बहुत समय से अटका हुआ संतान से संबंधित किसी विवाद का हल निकल आएगा। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति आपसे संबंध बनाने की चेष्टा करेंगे। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढ़ा रहेगा। सायंकाल में प्रियजनों व परिजनों से हास्य विनोद रहेगा।



No comments:

Post a Comment