कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकासमँच द्वारा शरदपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन कल रविवार को - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Saturday, October 8, 2022

 


कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकासमँच द्वारा शरदपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन कल रविवार को 

'हमसफर मित्र न्यूज' 




बिलासपुर..... समाज सेवा मे अग्रणी कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मँच छत्तीसगढ़ द्वारा प्रतिवर्षानुसार शरद पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन  रविवार 9 अक्टूबर को किया जाएगा ।

मँच के प्रदेश सँगठन सचिव पँ. सुदेश दुबे साथी एवँ  युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष पँ. अमित तिवारी ने बताया कि सरजू बगीचा आजादनगर मसानगँज  स्थित ज्ञानम पैलेस मे सँध्या 6 बजे से रात  10 बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि श्रीमती रीतू शैलेष पान्डेय , कार्यक्रम अध्यक्ष प्रमुख समाज सेविका   श्रीमती रश्मिलता मिश्रा एवँ  विशिष्ट अतिथि श्रीमती मीना अरूण साव होँगी ।

इस अवसर पर मँच द्वारा आयोजित श्रीराधा कृष्ण प्रतियोगिता, साँस्कृतिक कार्यक्रम एवँ क्राँतिवीर पँ.चन्द्रशेखर आजाद की  116 वीँ जयँती पर आयोजित निशुल्क निबँध प्रतियोगिता मे सफल प्रतियोगियो को पुरस्कृत किया जायेगा एवँ मँच द्वारा प्रतिवर्षानुसार प्रतिभावान छात्र,छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जायेंगी।

इस अवसर पर साँस्कृतिक कार्यक्रम एवँ आनँद मेला का भी आयोजन किया जा रहा है ।

भवदीय 
पँ.सुदेश दुबे साथी
प्रदेश सँगठन सचिव
कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मँच 
छत्तीसगढ़


No comments:

Post a Comment