दर्रीघाट पुराने पुल पर अज्ञात वाहन ने 06 गायों को रौंदा, - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Friday, September 30, 2022

 


दर्रीघाट पुराने पुल पर अज्ञात वाहन ने 06 गायों को रौंदा, 

दर्रीघाट पर पुराने पुल के ऊपर ट्रक की चपेट में आईं गायें, 

'गणेशदत्त राजू तिवारी' 

'हमसफर मित्र न्यूज' 






 मस्तुरीःदर्रीघाट नेशनल हाईवे के नीच पुराना पुल पर मस्तुरी थाना इलाके में दर्रीघाट के पास गुरुवार रात अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से सड़क पर बैठी गायों के झुंड में चार की मौत हो गई। वहीं बाकी के गाय जख्मी तडपते हुए मिला।

दर्रीघाट निवासी प्रवीण वर्मा ने बताया कि गुरुवार रात की दरमियानी रात आठ दस गायें पुराना पुल के पास दुर्घटना की शिकार हुई है।जिसमें तत्काल चार गाय की मौत हो गई।

 इस बारे में स्थानीय  जिम्मेदार लोंगो ने बताया कि सरकार द्वारा इस तरह के हादसे रोकने के लगातार प्रयास किए जाते हैं।गांवों में जागरूकता अभियान भी चलाता है। दूसरी ओर दर्रीघाट नेशनल हाईवे के ठीक नीचे पुरानी पुल पर हुई गायों की मौत के बाद उनके शव सड़क पर बिखरे रहने का फोटो लोग इंटरनेट मीडिया पर शेयर करते हुए लिखते हैं कि इससे ज्यादा घोर कलयुग क्या होगा?  गोमाता की दुर्दशा का यह दृश्‍य देखकर मन कांप गया। गोमाता की यह दुर्दशा संत समाज से देखी नहीं जाती। इंटरनेट मीडिया पर उनकी पोस्‍ट वायरल होने के बाद प्रशासन आज तक हरकत में नही आती।

No comments:

Post a Comment