ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी संगठन में क्या हो रहा है समझ से परे..
'हमसफर मित्र न्यूज'
मस्तुरीः मस्तुरी ब्लॉक के कांंग्रेसी बेहद नाराज नजर आ रहे हैं, स्थानीय पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी नाराजगी जाहिर किया। कोई भी ब्लॉक कांंग्रेसी संगठन का पदाधिकारी या व्यक्ति यदि किसी भी संगठन को तोड़ने की कोशिश करे या कोई भी संगठन का पदाधिकारी किसी संगठन को नीचा दिखाए तो उस व्यक्ति को सभी संगठन के सदस्य या कार्यकर्ता मिलकर सबक सिखाये।
आप कांग्रेस के कोई भी संगठन में जुड़कर कांग्रेस का काम करो,
कोई भी कांंग्रेसी संगठन में जुड़कर कांंग्रेस हित मे कार्य करो
लेकिन जो भी व्यक्ति भले वो अध्यक्ष ही क्यो न हो यदि किसी भी संगठन की खिलाफत करता हो तो सब मिलकर उसे आउट कर दो।
ब्लॉक कांग्रेस मस्तुरी के भले 100 संगठन हो जाये हमे जो भी संगठन पसंद है उसमें जुड़कर कार्य करना है जिससे कांग्रेस मे संगठनों के नाम पर कांग्रेसीयो का बंटवारा न हो सके। बेशक सभी संगठन कांंग्रेसी हित मे काम करते है।
प्रदेश अध्यक्ष ने जमीनी कार्यकर्ता को अध्यक्ष पद देकर यह साबित कर दिया है कि कांग्रेस पार्टी के प्रति कर्मठ निष्ठावान को ही संगठन प्राथमिकता देती है। मगर कुछ दिनों से मस्तुरी ब्लॉक में ऐसे ऐसे निर्णय लिए जा रहें है जिसमें न तो ब्लॉक अध्यक्ष से अनुसंशा लिया जा रहा न ब्लॉक के पदाधिकारियों से अपने मन मुताबिक करते हुए फैसले लिए जा रहें हैं क्या ये उचित फैसले ले रहे हैं कि दो चार लोगों को पकडकर ऊपर चले गए और अनुमोदित करा कर पदाधिकारियों और सदस्यों से मानने को कह दिया। ये सरासर गलत निर्णय लिया जा रहा है।विधानसभा सभा क्षेत्र सक्रिय कार्यकर्ताओं को दरकिनार किए जाने से सभी कार्यकर्ताओं में असंतोष के स्वर हैं,फिर तो आने वाले विधानसभा चुनाव में बाकी को छोडकर दो चार लोगों साथ लेकर चुनाव जीत जाए फिर संगठन का मतलब ही क्या रहा खंडन कर दीजिए संगठन को कोई मतलब का नही फिर कार्यकारिणी का मतलब ही क्या कर दीजिये फिर कार्यकारिणी को भंग...
मस्तुरी ब्लॉक कांंग्रेसी संगठन प्रमुख उनसे निवेदन है कि संगठन को साथ लेकर कोई भी फैसला लिया जाए।जिसमे सभी संगठन से जुडे सभी कार्यकर्ताओं सदस्यों की सम्मान होगा।ब्लॉक कमेटी मस्तुरी के सम्पूर्ण क्रियाकलाप सार्वजनिक किया जाए। जिससे कोई भी व्यक्ति संगठन के फैसले से रिलेटड सवाल नही उठा सके।कोई भी फैसला या क्रियाकलाप का सिस्टम सार्वजनिक हो जाएगा तो आपको 100% विश्वास दिलाता हूं कि कांंग्रेसी संगठन मे एक भी व्यक्ति अलग नही होगा, कोई भी संगठन के नियमों का दुरूपयोग नही करेगा और सभी मे आपसी मन मुटाव खत्म हो जाएगा और सभी कार्यकर्ताओं सदस्यों के सामने सभी संगठनों का एक अच्छा चेहरा सामने आएगा।
No comments:
Post a Comment