क्यों बनती हैं पेट में गैस ? जानें इसके कारण और बचाव के उपाय - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

.com/img/a/
Sarkar Online Center

Breaking

  

Followers

Youtube

Wednesday, July 27, 2022

demo-image
download-17


 क्यों बनती हैं पेट में गैस ? जानें इसके कारण और बचाव के उपाय
IMG20211130113544

लेखक - 'मनितोष सरकार' (संपादक) 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


'आज का सेहत' 





पेट में गैस किसको नहीं बनता है, सभी के पेट में गैस बनती हैं। बशर्ते अधिक न हो। पेट में जब खाना पचता है तब उसमें से गैस उत्पन्न होने लगता है। वहीं गैस किसी व्यक्ति को ज्यादा तो किसी को कम बनती हैं। जिन लोगों को ज्यादा गैस बनती हैं उसे गैस्ट्रिक रोग कहा जाता है।


 खराब खानपान और खराब रहन सहन के कारण पाचन से जुड़ी समस्याएं लोगों में होती हैं। भागदौड़ भरी जीवनशैली में लोगों का खानपान बेहद असंतुलित होता जा रहा है, इसकी वजह से चाहे बड़े हों या बच्चे सभी लोगों में गैस की समस्या देखने को मिलती है। पेट में गैस बनना पाचन तंत्र में गड़बड़ी का संकेत माना जाता है। गैस बनने पर आपके पेट में दर्द के साथ-साथ सीने में दर्द अथवा जलन महसूस होना शुरू हो जाते है। कई बार लोग इस लक्षण को समझ नहीं पाते हैं और परेशान होने लगते हैं। जिन लोगों में गैस की समस्या बहुत गंभीर होती है, उन्हें सीने और पेट में दर्द के अलावा कई अन्य गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इसे हार्टवर्न भी कहा जाता है। कई मामलों में पेट में गैस की समस्या जानलेवा हो जाती है, इसलिए अगर आप लंबे समय से पेट की गैस की समस्या से पीड़ित हैं, तो इलाज जरूर लें। आइए जानते हैं 'हमसफर मित्र न्यूज' के 'आज का सेहत' में पेट में गैस क्यों बनती है और इससे बचाव कैसे किया जाए.. ?


पेट में गैस क्यों बनती है?-


पहलें ये जानना जरूरी है कि पेट में गैस क्यों बनती हैं। पेट में गैस बनने की समस्या के कारण हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकते हैं। कुछ लोगों में यह समस्या लंबे समय तक खाली पेट रहने के कारण होती है, तो कुछ लोगों में बहुत ज्यादा भोजन करने की वजह से पेट में गैस बन सकती है। लंबे समय तक भोजन नहीं करने से पेट में एक प्रकार का एसिड उत्पन्न होते हैं उसे साइनोवियल फ्लूड कहा जाता है जो काफी जलनशील होते हैं। और ऐसे फूड्स जो पचने में ज्यादा समय लेते हैं, उनका अधिक मात्रा में सेवन करने से भी पेट में गैस बनने लगती है। गैस या एसिडिटी शरीर में भोजन के पाचन के दौरान हाइड्रोजन और कार्बनडाइऑक्साइड जैसी गैस निकलती हैं, इसके अलावा एसिडिटी के लिए कई दूसरे एंजाइम जिम्मेदार माने जाते हैं। पेट में गैस बनने के कुछ मुख्य कारण इस प्रकार से हैं-


* असंतुलित खानपान जैसे फास्ट फूड्स और देर से पचने वाले फूड्स का अत्यधिक सेवन।

* पाचन से जुड़ी गंभीर समस्या जैसे कब्ज या आंतों से जुड़ी खराबी।

* कार्बोनेटेड ड्रिंक्स, बियर और शराब आदि का अत्यधिक सेवन।

* गुड बैक्टीरिया और बैड बैक्टीरिया का संतुलन बिगड़ने के कारण।

* मेडिकल कंडीशन जैसे अल्सरेटिव कोलाइटिस, क्रोहन्स डिजीज, इरिटेबल बाउल

सिंड्रोम आदि के कारण।

* डायबिटीज की समस्या के कारण।

* मानसिक स्ट्रेस और डिप्रेशन की समस्या के कारण।


पेट में गैस बनने के लक्षण-


 पेट में गैस बनने की समस्या के कुछ प्रमुख लक्षण इस प्रकार से हैं-


* पेट फूलना और बदहजमी होना

* पेट में ऐंठन और दर्द की समस्या

* पेट में चुभन महसूस होना

* भूख न लगना

* सिर में तेज दर्द की समस्या

* उल्टी और मतली होना


पेट की गैस से बचने के उपाय-


अगर आपको भी अक्सर पेट में गैस या एसिडिटी की समस्या होती है, तो इन बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए-


* संतुलित मात्रा में भोजन करें और एक बार में खाने की जगह दिन में तीन से चार बार भोजन करें।

* ऐसे खाद्य पदार्थ जो गैस का कारण बनते हैं उनका सेवन करने से बचें।

* सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पिएं।

* बहुत अधिक शुगर या फाइबर वाले फूड्स का सेवन सीमित करें।

* चाय, शराब और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स का सेवन करने से बचें।


पेट में गैस बनना पाचन तंत्र में खराबी का संकेत है। अगर आपको लंबे समय से यह समस्या है, तो सबसे पहले डॉक्टर की सलाह और इलाज जरूर लेना चाहिए। सही समय पर इलाज लेने से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। खानपान और जीवनशैली में सुधार करने से भी गैस की समस्या में फायदा मिलता है। सुबह ज्यादा देर तक भूखे न रहे, जितने जल्दी हो कुछ न कुछ पेट में डाल ले चाहें बिस्कुट आदि कुछ भी हो।

No comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *