राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में बिल्हा नगर पंचायत को मिला रास्ट्रपति अवार्ड
'हमसफ़र मित्र न्यूज'
नई दिल्ली /बिल्हा। देश के राष्ट्रीय स्तर स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में बिल्हा को राष्ट्रपति अवार्ड के लिए नामित किया गया। छत्तीसगढ़ में केवल तीन शहरों को ही यह पुरस्कार प्राप्त हो रहा है। जिसमें नगर पंचायत बिल्हा का नाम शामिल है। बिल्हा के अलावा यह पुरस्कार बिलासपुर और कुम्हारी को भी मिलने वाले हैं। यह अवार्ड दिनांक 17 जुलाई को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में भारत के महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के हाथों से प्राप्त होगा। इसकी जानकारी प्राप्त होते ही नगर पंचायत बिल्हा में खुशी का माहौल है। वहीं नगर वासी द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री प्रवीण गहलोत की कार्य की सराहना करते हुए बहुत-बहुत बधाई दी जा रही है तथा भविष्य में भी हमारा नगर बिल्हा गौरवकित बना रहे इसकी शुभकामनाएं दी जा रही है।
No comments:
Post a Comment