लड़की ने लड़की से किया रेप, बनाई अश्लील फिल्म, पुलिस ने किया युवती को गिरफ्तार - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Sunday, July 3, 2022

 


लड़की ने लड़की से किया रेप, बनाई अश्लील फिल्म, पुलिस ने किया युवती को गिरफ्तार 

'हमसफर मित्र न्यूज' 



ग्वालियर/ गोरखपुर ।  Love, सेक्स और धोखे की ऐसी  कहानी सामने आई है जिसने हैरान कर दिया है। इस कहानी में एक लड़की ने जेंडर छिपाकर दूसरी लड़की से रेप किया और डर्टी पिक्चर बना डाली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।


मामला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से बताया गया है।आरोपी युवती ने नाबालिग को फिल्मों में काम दिलाने का झांसा देकर फंदे में फंसा कर उसे अपने साथ ग्वालियर ले गई और वहां उसे 10 दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करती रही और उसकी फिल्म बनाई।


गोरखपुर जनपद की रहने वाली पीड़िता 10वीं पास है, जबकि आरोपी ग्वालियर की रहने वाली है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दो महीने पहले फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती एक लड़की से हुई। दोनों की फेसबुक पर बातचीत होने लगी। फेसबुक फ्रेंड उसे अमीर बनाने का सपना और फिल्मों में काम दिलाने का लालच देने लगी, इसलिए वह उसकी बातों में भी आ गई।


पीड़िता ग्वालियर पहुंची तो उसे पता चला कि फेसबुक फ्रेंड लड़की एक बड़ी गैंग चलाती है और नाबालिग लड़कियों को फंसाकर उनके साथ दुष्कर्म करती है। पैसे कमाने के लिए कई तरह के गैरकानूनी काम करवाती है।पीड़िता ने बताया कि आरोपी लड़की उसे अपने कई दोस्तों के पास भेजती थी। इस दौरान वह किस तरह से बचकर अपनी मौसी को फोन करने में कामयाब रही और अपनी आपबीती बताई।


वहीं, इस मामले पर गोरखपुर के पिपराइच थाने के दरोगा विकास मिश्रा ने मीडिया को बताया कि किशोरी की नानी ने शिकायत के दौरान दो मोबाइल नंबर दिए, जिन्हें सर्विसलांस पर लिया गया। लोकेशन ट्रेस होने पर पुलिस ग्वालियर पहुंची। आरोपी प्रियंका को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही पीड़िता ने ग्वालियर में एक टीआई केएन त्रिपाठी पर भी छेड़खानी का आरोप लगाया है, जिसकी जांच चल रही है। पुलिस ने इस प्रकरण में 21 जून को किशोरी के अपहरण का केस दर्ज किया था. पीड़िता को बाल कल्याण समिति भेज दिया है। ग्वालियर के लोगों ने पुलिस को बताया कि आरोपी महिला अपना जेंडर छिपाकर बच्चियों को अपने जाल में फंसाती है। उनके साथ संबंध बनाती है फिर वीडियो बनाकर उसे बेचती है। बाद में बच्चियों से भी पैसे की मांग करती है।

No comments:

Post a Comment