9 जुलाई 2022 शनिवार का सम्पूर्ण राशिफल - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Saturday, July 9, 2022

 


9 जुलाई 2022 शनिवार का सम्पूर्ण राशिफल 

प्रस्तुति - 'मनितोष सरकार' (संपादक) 

'हमसफर मित्र न्यूज' 






 मेष :

आज आप अपने आस-पास के रिश्तों और चीजों में बहुत ज्यादा जुड़ाव महसूस करेंगे। असुरक्षा की भावना से कुछ नकारात्मक रहेंगे। जीवन में आगे रफ्तार से बढ़ने की इच्छा बढ़ेगी जिससे आप खुद ही खुद पर तनाव बना रहे हैं।

लकी कलर : स्लेटी, लकी नंबर : 8


वृषभ :

आपके आसपास किसी तरह का क्योस मचेगा, जिससे आपको क्रोध आएगा। मन को शांत रखें। आज के लिए जरूरी कार्य को टाल दें। आपके मूड में आ रहे बदलाव की वजह से आपको छोटी तकलीफ से भी बड़ी नजर आ रही है।

लकी कलर : हल्का हरा, लकी नंबर : 3


मिथुन :

कार्ड आपके अनुकूल है आज आध्यात्मिक कार्य में रूचि बनेगी और आपको परिवार व समाज में सम्मान मिलेगा। जीवन संबंधित सभी बातों में आज आपको संतुलन महसूस हो सकता है। आज का दिन आप सकारात्मक तरीके से बिता पाएंगे।

लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 2

 

कर्क :

मन की बैचेनी और अधिक भावनात्मक विचार आज आपको घेरेंगे। नकारात्मकता से अपने को दूर रखें। रिश्तों में गलतफहमी आ सकती है। खुद के निर्णय को दूसरों को बता पाना मुश्किल होगा, जिससे मानसिक तनाव बना रहेगा।

लकी कलर : सफेद, लकी नंबर : 10


सिंह :

जीवन में प्रकाश की ओर जा रहे हो, रूढ़िवादी के परे आप अपने रास्ते खुद बनाएं, अस्तीत्व आपके साथ है। जिन बातों के बारे में आप निर्णय नहीं ले पा रहे थे, उन बातों के लिए विचारों में क्लेरिटी आज आ सकती है।

लकी कलर : गोल्डन, लकी नंबर : 10


कन्या :

आज पुराने कार्यों के आंकलन का दिन है। प्रकृति के अनुरूप व्यवहार और कार्य करना आपको भविष्य में सफलता दिलाएगा। आज काफी सारी बातें आपके मन के मुताबिक होने की वजह से आपको आनंद मिलेगा। तनाव कम होगा।

लकी कलर: आसमानी, लकी नंबर: 3


तुला :

आज सकारात्मकता से भरा शुभ दिन है। किसी नई कार्य योजना पर काम शुरू होगा या कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। आप लक्ष्य बड़े रखते हैं लेकिन उन्हें प्राप्त करने के लिए मेहनत कम करने से नाराजगी बढ़ेगी।

लकी कलर: पीला, लकी नंबर :1


वृश्चिक :

आज आपको नया उत्साह और प्रेरणा मिलेगी। ऊर्जा के संचार से मन खुश होगा। नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए दिन एकदम सही है। किसी नए काम की शुरुआत आप कर पाएंगे। सकारात्मकता की वजह से जीवन को नई दिशा देना  संभव होगा।

लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 5


धनु :

आज का दिन आपकी जीत साथ लाया है, सामाजिक मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। आपको रोल मॉडल माना जाएगा। भविष्य की योजना बनाते समय वर्तमान में खुद को स्थिर करने की आवश्यकता होगी।

लकी कलर : सफेद, लकी नंबर: 7


मकर :

किसी नए कार्य को करने की तैयारी पूर्ण होगी। आप नया सीखने के लिए भी तत्पर होंगे। आज आत्मविश्वास से भरा सफल दिन होगा। मेहनत करने के बावजूद भी उसका फल ना देख पाना आपके अंदर नकारात्मकता पैदा कर सकता है।

लकी कलर : पीला, लकी नंबर : 7


कुंभ :

आज का दिन बेहद प्रगतिशील होगा, सफलता निश्चित है। आज यात्रा होगी या आने वाले समय में होने वाली यात्रा की योजना हो सकती है। दिनभर खुशी भरा माहौल बना रहने की वजह से मन की प्रसन्नता बढ़ेगी।

लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 2


मीन :

आज का दिन आपको बहुत संघर्ष के बाद परिणाम दिलाएगा। लेकिन इस दौरान कई नए लोगों से मुलाकात होगी। जो जीवन में नया पाठ सिखाएंगे। यदि परिवार में अधिक वाद-विवाद बढ़ रहा है तो घर की ऊर्जा में बदलाव लाने की आवश्यकता होगी।

लकी कलर : जामुनी, लकी नंबर : 8

No comments:

Post a Comment