राज्यपाल सुश्री अनुसूईया उईके का बिलासपुर आगमन कल, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगी शिरकत
'हमसफर मित्र न्यूज'
बिलासपुर 19 अप्रैल 2022/राज्यपाल महामहिम अनुसूईया उइके कल बुधवार 20 अप्रैल को दो दिवसीय बिलासपुर प्रवास पर पहुंच रही हैं। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार सुश्री उइके सुबह 08.40 बजे राजभवन रायपुर से सड़क मार्ग से होकर बिलासपुर के लिए रवाना होंगी। सुश्री उईके सुबह 10.50 बजे से दोपहर 02 बजे तक गुरूघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। दोपहर 02 बजे से 02.55 तक का समय एसईसीएल गेस्ट हाउस में आरक्षित रहेगा। तत्पश्चात् सुश्री अनुसूईया उईके दोपहर 03 बजे राजेन्द्र नगर चौक स्थित कार्यक्रम में शामिल होंगी। सुश्री उईके शाम 06.45 बजे छत्तीसगढ़ी लोक महोत्सव में शामिल होने करगी रोड कोटा स्थित सी.वी.रमन विश्वविद्यालय पहंुचेंगी।
सुश्री उईके 21 अप्रैल को सुबह 11.30 बजे बहतराई स्थित बी.आर. यादव इंडोर स्टेडियम में अटल विश्वविद्यालय बिलासपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। दोपहर 02 बजे से 03 बजे तक का समय एसईसीएल के गेस्ट हाउस में आरक्षित रहेगा। तत्पश्चात् सुश्री उईके सड़क मार्ग से राजभवन रायपुर के लिए रवाना होंगी।
’राज्यपाल के आगमन पर लगाई गई कार्यपालिक दंडाधिकारियों की ड्यूटी’
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके का 20 अप्रैल 2022 को बिलासपुर आगमन होगा। इस दौरान कानून व्यवस्था की दृष्टि से कार्यपालिक दंडाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी श्री अश्वनी कंवर की ड्यूटी गुरूघासीदास विश्वविद्यालय में लगाई गई है। इसी तरह अतिरिक्त तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी श्री राजकुमार साहू की ड्यूटी एसईसीएल गेस्ट हाउस में लगाई गई है। अतिरिक्त तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी श्रीमती रिचा सिंह की ड्यूटी राजेन्द्र नगर चौक, कार्यक्रम स्थल में लगाई गई है। तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी श्री प्राजंल मिश्रा की ड्यूटी डॉ.सी.वी.रमन विश्वविद्यालय करगीरोड कोटा में एवं तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी श्री रमेश कुमार मोर की ड्यूटी बी.आर.यादव इंडोर स्टेडियम बहतराई में लगाई गई है।

No comments:
Post a Comment