गंदी वीडियो बनाकर युवती से कुकर्म.. 3 माह का गर्भ, कलेक्टर से मांगी एबर्शन की अनुमति... - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Friday, April 22, 2022



गंदी वीडियो बनाकर युवती से कुकर्म.. 3 माह का गर्भ, कलेक्टर से मांगी एबर्शन की अनुमति... 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


बिलासपुर। बिलासपुर शहर से लगे गांव में रहने वाले एक युवती से युवक ने दुष्कर्म किया। शराब पीकर जान से मारने की धमकी दी। अश्लील वीडियो बनाया और उसे वायरल करने की बात कहकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। अब वह मां बनने वाली है। पिछले 3 महिने से उसके कोख में बच्चा पल रहा है। उसने कलेक्टर से गर्भपात कराने की मंजूरी मांगी है।


फिलहाल उसे यह मंजूरी नहीं मिली है। उसे स्पष्ट लिखा है कि उसके साथ बलात्कार हुआ है, इसलिए ही वह इसे नहीं रखना चाह रही है। युवती की तीन साल पहले मंदिर हसौद में रहने वाले एक लड़के से जान पहचान हुई। एक दिन उसने युवती से अपने प्रेम का इजहार किया। शादी का झांसा दिया और उस भरोसे का फायदा उठाकर उसके साथ गुजारे कुछ ऐसे पल की तस्वीरें कैद करता रहा, जिससे युवती उसके संपर्क में रहे।

वह उससे दूर जाना चाह रही थी। एक दिन ऐसा आया है, जब उसने युवक से संपर्क तोड़ने की बात कही। तो युवक आगबबूला हो गया। उसने युवती के मोबाइल में उन निजी पलों की तस्वीरें भेजनी शुरू कर दीं। लोक-लाज के डर से युवती उसके संपर्क में रही। वह प्रेगनेंट है। मंदिर हसौद थाने में आरोपी प्रवीण निषाद के खिलाफ धारा 376 समेत अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।

No comments:

Post a Comment