अज्ञात कारण से युवक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Friday, April 22, 2022



 अज्ञात कारण से युवक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुची। सजीव को पेड़ से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी भेज दिया गया है। फिलहाल अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मार्ग कायम कर विवेचना में जुटी है।

शुक्रवार की सुबह सिरगिट्टी के बचेरापरा के पेड़ में युवक का शव फंदे पर लटकता मिला। यह खबर आग की तरह पुरे गांव में फैल गई। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान राजा गोंड़ पिता मेवा के नाम से हुई। इस बीच स्वजन भी पहुच गए। इसके बाद मृतक के स्वजनों ने पुलिस की डायल 112 को फोन कर सूचना दी। पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुची। पंचनामा कार्रवाई कर शव को फंदा से उतारा गया है। पूछताछ में स्वजनों ने बताया कि गुरुवार की रात राजा घर मे था। खाना खाकर टहलने के नाम से बाहर गया था। इसके बाद लौटकर वापस नहीं आया।उसको क्या परेशानी थी। इसके बारे में भी किसी को कुछ नहीं बताया था।

 

मजदूरी करता था युवक

पूछताछ में स्वजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक राजा मजदूरी करता था। पिछले कुछ दिनों से वह गुमसुम रहता था, लेकिन घरवालों को कुछ नहीं बताया था। वह किस बात को लेकर परेशान था। इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


मोबाइल से खुलेगा राज

मृतक राजा मोबाइल उपयोग करता था। घटना को अंजाम देने के दौरान वह मोबाइल को रखा था। पुलिस ने मोबाइल को जब्त कर लिया है। काल डिटेल की जांच करने पर सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है।

No comments:

Post a Comment