रेप पीड़िता ने लगाया मौत को गले, पुलिसकर्मी समेत तीन पर था आरोप, लेकिन नहीं हुई कार्रवाई - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Friday, April 22, 2022

 

रेप पीड़िता ने लगाया मौत को गले, पुलिसकर्मी समेत तीन पर था आरोप, लेकिन नहीं हुई कार्रवाई

'हमसफर मित्र न्यूज' 


सूरजपुर : कोतवाली इलाके में एक पुलिसकर्मी सहित तीन दरिंदों की वजह से एक नाबालिग लड़की ने मौत को गले लगा लिया. दरअसल यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के तुरियापार इलाके का है. जहां एक नाबालिग लड़की ने 3 दिन पूर्व एक पुलिसकर्मी सहित तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म की नामजद लिखित शिकायत की थी. बावजूद इसके पुलिस ने न तो किसी भी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया और ना ही कार्रवाई की.जबकि पीड़ित पक्ष पुलिस से न्याय की गुहार लगाता रहा.


नाबालिग ने लगाया मौत को गले : 

आखिरकार सिस्टम के सामने हार मानकर नाबालिग लड़की ने मौत को गले लगा लिया. मृतक नाबालिग लड़की के परिजन पुलिस विभाग पर आरोप लगा रहे हैं कि अगर समय रहते हुए पुलिस ने कार्रवाई की होती तो उनकी बेटी बच जाती. वहीं दूसरी तरफ पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों पर कार्रवाई की बात कह रही है.लेकिन इस पूरे मामले से एक बात तो स्पष्ट है कि सरकार और जिला प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लाख दावे करें लेकिन धरातल पर स्थिति बहुत अच्छी नहीं. 


पहले भी हो चुकी है ऐसी ही घटना : 

सूरजपुर के जरही नगर पंचायत में 12वीं की छात्रा का रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को तो पकड़ा लेकिन जन आंदोलन के बाद. एक बार फिर सूरजपुर की धरती एक घिनौने वारदात से कांप उठी है. इस मामले में बड़ी बात ये है कि आरोपियों में एक पुलिसकर्मी भी शामिल है. लिहाजा पुलिस पर दोषियों को बचाने का आरोप लग रहा है.

No comments:

Post a Comment