कांग्रेस के सदस्यता अभियान को सफल बनाने को लेकर हुआ बैठक संपन्न
मस्तुरी से 'गणेशदत्त राजू तिवारी' की रिपोर्ट
'हमसफर मित्र न्यूज'
मस्तुरी । आज दिनांक 3मार्च 2022 को कांग्रेस के सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी के अध्यक्ष नागेंद्र राय व सदस्यता अभियान के समन्वयक अमित पान्डेय व पार्टी के पदाधिकारियों ने मस्तुरी जोन अध्यक्ष सेक्टर प्रभारी व बूथ इनरोलरों कीउपस्थिति में गुरुवार को सहारा परिसर कार्यालय मस्तुरी में बैठक हुई।
बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष शंकर यादव, मनोहर कुर्रे, पुतन दुबे,डाक्टर आर के वर्मा,अमृत राठौर,व्यासनारायण तिवारी,गणेशदत्त राजू तिवारी राहुल यादव,राजेंद्र श्रीवास्तव, बसंत मोर्य, रोहित करियारे, देवव्रत सोनी भी शामिल हुए। बैठक में कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष अध्यक्ष नागेंद्र राय ने कहा कांग्रेस सदस्यता अभियान में मस्तुरी ब्लॉक को अव्वल नम्बर पर लाना है जिसके लिए हर इनरोलर को मेहनत करके ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाना होगा।
डिजिटल सदस्यता के माध्यम से कांग्रेस के सदस्य बनाये जा रहे हैं। डिजिटल माध्यम से अधिक सदस्य बनाये जायेंगे।उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से चुनाव से डेढ़-दो साल पहले ही हमें जनता के बीच जाने का मौका मिला है और कांग्रेस नेताओं को इसका भरपूर लाभ उठाना चाहिए।
No comments:
Post a Comment