ये है विश्व के सबसे छोटा देश, जिसकी 27 लोगों की है जनसंख्या
'हमसफर मित्र न्यूज'
इंटरनेट डेस्क. दुनिया भर में छोटे-बड़े देश हैं. भारत विश्व का सातवां बड़ा देश है और आबादी के स्तर पर देखा जाए तो भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है। कई देशों की जनसंख्या 1 लाख से भी कम है. लेकिन की आपको पता है. एक ऐसा भी देश है जहां पर सिर्फ 27 लोग रहते है.सबसे छोटे देश का नाम सीलैंड है। जनसंख्या की दृष्टि से भी चीन और भारत की जनसंख्या तो एक अरब से पार पहुंच गई है। इस सबसे छोटे देश को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन ने इसको बनाया था. लेकिन बाद में इसे खाली कर दिया गया था। जानकारी के लिए बता दें कि यह देश ब्रिटेन के सफोल्क समुद्री तट से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित खंडहर हो चुके समुद्री किले पर मौजूद है।
सीलैंड
बता दें कि सीलैंड रोजी रोटी का कोई साधन नहीं है. सीलैंड की इकॉनमी पूरी तरह से डोनेशन पर निर्भर है. जब पहली बार इंटरनेट के द्वारा लोगों को इसके बारे में पता चला तो उन्होंने खूब डोनेशन दिया. इससे यहां रहने वाले लोगों को आर्थिक मदद मिली.वर्ष में 2011 में की गई जनगणना के अनुसार, आबादी महज 27 दर्ज की गई थी. दुनियाभर में जैसे जैसे इस देश के बारे में लोगों को पता चल रहा है लोग यहां पर्यटन के लिए भी पहुंच रहे हैं. इस देश को गूगल मैप पर सर्च कर पाना बहुत ही मुश्किल है।
सीलैंड को माइक्रो नेशन भी कहते है क्योंकि यह समुद्र पर बने एक छोटे से किले पर बसा हुआ. सीलैंड पर कई लोगों का कब्जा रहा. 9 अक्टूबर 2012 को रॉय बेट्स नाम के शख्स ने खुद को सीलैंड का राजा का ऐलान किया था. इस देश को अंतरराष्ट्रीय मान्यता नहीं मिली हुई है. रॉय बेट्स की मौत के बाद इस देश पर उनके बेटे माइकल ने शासन है. सीलैंड के लिए पासपोर्ट, डाक टिकट, करेंसी भी है. करेंसी पर रॉय बेट्स की पत्नी जॉन बेट्स की तस्वीर है. इस देश का अपना एक झंडा भी है जिसका रंग लाल, सफेद और काला है. इस देश क्षेत्रफल 250 मीटर यानी एक चौथाई किलोमीटर ही है. खंडहर हो चुके इस किले को रफ फोर्ट के नाम से भी जाना जाता है।
No comments:
Post a Comment