एकतरफा प्यार का अंत : सिरफिरे प्रेमी ने लड़की को मारी गोली.. तड़पता देख खुद पर किया फायर, मौके पर हुई मौत.. - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Sunday, March 13, 2022

 

एकतरफा प्यार का अंत : सिरफिरे प्रेमी ने लड़की को मारी गोली.. तड़पता देख खुद पर किया फायर, मौके पर हुई मौत..

'हमसफर मित्र न्यूज' 


सूरजपुर। एक सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में गोली चला दी। यह गोली उसने उसी लड़की पर चलाई, जिसे वो दिल दे बैठा था। वहीं जब उसने अपनी आंखों के सामने उस लड़की को तड़पते देखा तो युवक से रहा नहीं गया। फिर उसने खुद को भी गोली मार ली। इस वारदात में युवक की मौके पर ही मौत हो गई और युवती को गंभीर अवस्था में अंबिकापुर रेफर किया गया है।

जानकारी मुताबिक केदारपुर गांव का ये पूरा मामला एक तरफा प्यार का बताया जा रहा है। युवती को गोली मारने वाला युवक उसे पसंद करता था। मगर लड़की कई बार इनकार कर चुकी थी। इसी वजह से तैश में आकर देसी कट्टे से युवक ने युवती पर हमला कर दिया।

बताया जा रहा है, कि प्रेमनगर की रहने वाली फाईनल ईयर की छात्रा अनामिका साहू कॉलेज पहुंची थी। कैंपस में सहेलियों के साथ बैठी हुई थी कि संजय भगत नामक युवक पहुंचा ओर उसकी सहेलियों को वहां से भाग जाने को बोलते हुए कट्टा निकाल कर अनामिका पर फायर कर दिया। गोली युवती की पेट मे लगी और खून बहने लगा। लड़की वहीं गिर गई। फिर ये देख युवक ने भी खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस की टीम अब मौके पर पहुंची हुई है।

No comments:

Post a Comment