आज का राशिफल 7 मार्च 2022: मेष राशि वालों को होगा फायदा, मिथुन वालों को मिलेगी राहत - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Monday, March 7, 2022

 

आज का राशिफल 7 मार्च 2022: मेष राशि वालों को होगा फायदा, मिथुन वालों को मिलेगी राहत

प्रस्तुति - 'मनितोष सरकार' (संपादक) 

'हमसफर मित्र न्यूज' 






7 मार्च, सोमवार को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। सोमवार को सूर्योदय भरणी नक्षत्र में होगा, जो रात अंत तक रहेगा। सोमवार को भरणी नक्षत्र होने से चर नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है।
 
7 मार्च, सोमवार को भरणी नक्षत्र होने से चर नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। 7 मार्च, सोमवार को चंद्रमा मेष राशि में रहेगा। मकर राशि में शुक्र, मंगल, और शनि ग्रह एक साथ रहेंगे। सूर्य, बुध और गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…


मेष राशिफल :

आज आप अपनी मधुर वाणी से अपने कुछ नए मित्र बनाने में कामयाब होंगे, जिनसे आपको लाभ भी मिलेगा। विद्यार्थियों की सफलता प्राप्ति के मार्ग में आ रही सभी बाधाएं दूर होंगी। आज का दिन आपके लिए अत्यधिक मेहनत भरा रहेगा, क्योंकि आप अपने बिखरे हुए कारोबार को संभालने की कोशिश में लगे रहेंगे।

उपाय- श्रीराम भगवान की पूजा करें।


वृष राशिफल :

आज बिजनेस कर रहे लोग यदि किसी से धन का लेनदेन कर रहे हैं, तो बहुत ही सावधानी से करें। राजनीति से जुड़े लोगों को बेहतर अवसर मिल सकता है। आज का दिन आप अपने जीवन साथी के साथ मिलकर संतान के भविष्य से संबंधित कुछ योजनाएं बनाएंगे। कुछ अच्छे प्लान में सेविंग में भी लगा सकते हैं।

उपाय- मंदिर में केसरिया ध्वज दान करें। 


मिथुन राशिफल :

आप दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कुछ खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो उसमें आपको जीवन साथी से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। आज का दिन आप कुछ सामाजिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे और अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्यों में भी लगाएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।

उपाय- शिवजी को बिल्व पत्र चढ़ाएं। 


कर्क राशिफल :

आज विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। अपने जीवन साथी को आज आप कोई नया व्यवसाय कराने की सोच सकते हैं। घर परिवार में पूजा पाठ का योग बनेगा और किसी की शादी की बात शुरू हो सकती है। आज का दिन आपको सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए होगा।

उपाय- सरस्वती देवी को सफेद फूल चढ़ाएं।


सिंह राशिफल :

आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। यदि आप अधिक मेहनत करेंगे, तभी आप सफलता हासिल कर सकेंगे। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है, क्योंकि आप अपने व्यवसाय की उधेड़बुन में ही लगे रहेंगे और सफलता प्राप्त करेंगे।

उपाय- किसी मंदिर में साफ-सफाई करें।


कन्या राशिफल :

आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य के कठोर व्यवहार के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन उनको समझा कर और उनके बात मन की बातों को समझ कर सब कुछ ठीक करने में कामयाब रहेंगे। आप अपनी संतान के लिए कोई गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है।

उपाय- जरूरतमंदों को भोजन करवाएं। 


तुला राशिफल :

आज आपको अपने जीवनसाथी की कुछ समस्याओं को सुनना व समझना होगा। आज का दिन नौकरी से जुड़े लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है।  यदि उन्हें इस नौकरी में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, तो आज उन्हें किसी दूसरी जगह से ऑफर मिल सकता है। आज ससुराल पक्ष से रिश्ते बिगड़ सकते हैं।

उपाय- अनाथालय में जरूर चीजें दान करें। 


वृश्चिक राशिफल :

आज आपका जीवन साथी से कोई मतभेद हो तो आपस में मिल जुलकर ही समाप्त करना बेहतर रहेगा। यदि आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहने वाला है। भाइयों के साथ मिलकर भविष्य की नई योजनाओं को बना सकते हैं।

उपाय- दही-शक्कर खाकर घर से निकलें। 


धनु राशिफल :

आज राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों की सीनियर से कुछ कहासुनी हो सकती है। यदि आज आप किसी को धन उधार देते हैं तो उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है, इसलिए सावधान रहें। आज आपका यदि कोर्ट कचहरी में कोई मामला चल रहा है, तो उसमें दोपहर बाद फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

उपाय- तुलसी नामाष्टक का पाठ करें।


मकर राशिफल :

आज आपको अपने किसी भी निर्णय को अकेले नहीं लेना है, उसमें अपने जीवनसाथी से सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा। आज किसी पुराने शौक को पूरा करने का मन करेगा। व्यापार कर रहे लोगों को मन मुताबिक लाभ मिलेगा, जिनके कारण उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा और वह अपने लिए भी कुछ शॉपिंग कर सकते हैं।

उपाय- शनिदेव की पूजा करें।


कुंभ राशिफल  :

आज आपको किसी पर भी भरोसा करने से पहले कई बार सोचना होगा, तभी धन का लेनदेन करना बेहतर रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ ससुराल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप करने जा सकते हैं। नौकरी से जुड़े लोगों का अपने साथी से कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है, जिसमें उनको अपने सीनियर से भी डांट खानी पड़ सकती है।

उपाय- अन्नक्षेत्र में तेल का दान करें। 


मीन राशिफल :

परिवार का यदि कोई सदस्य विवाह योग्य है, तो उसके लिए  कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है। आप अपने जीवन साथी के साथ कुछ समय अकेले मे व्यतीत करेंगे और उनसे अपनी कुछ समस्याओं को साझा करेंगे। आज आपको किसी नई संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, जिसके लिए आप लंबे समय से प्रयास कर रहे थे। 

उपाय- केले के वृक्ष की पूजा करें।

No comments:

Post a Comment