चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर 2 में से एक की मौके पर मौत, दुसरे के हालात गंभीर - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Saturday, March 19, 2022

 

चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर 2 में से एक की मौके पर मौत, दुसरे के हालात गंभीर 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


बिलासपुर। बिलासपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 2 युवकों को टक्कर मार दी। जिससे एक युवक की मौत हो गई है। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। दोनों बाइक सवार घर से बिलासपुर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हुआ है।


ज्ञात हो कि, होलिका दहन की रात को गनियारी निवासी विजय ठाकुर(35) अपने साथी जोगेश्वर निषाद के साथ बाइक से बिलासपुर जा रहा था। ये भी रात को करीब 9 बजे कोटा-बिलासपुर रोड में अमने मोड़ के पास पहुंचे थे। इतने में सामने से आ रही किसी चार पहिया वाहन ने इनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

 

हादसे के बाद गाड़ी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। वहीं आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दोनों की हालत काफी गंभीर है। दोनों के शरीर से काफी खून बह चुका था। जिसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान विजय की मौत हो गई। जबकि जोगेश्वर की हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर रेफर किया गया है।


वहीं हादसे की सूचना कोटा पुलिस को भी दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस अब उस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। फिलहाल उस गाड़ी का पता नहीं चल सका है।

No comments:

Post a Comment