रेप आरोपित के घर पर चला ‘मामा का बुलडोजर’, चॉकलेट के बहाने 11 साल की बच्ची से किया था दुष्कर्म - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Thursday, March 31, 2022



 रेप आरोपित के घर पर चला ‘मामा का बुलडोजर’, चॉकलेट के बहाने 11 साल की बच्ची से किया था दुष्कर्म 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार भी अब यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार की राह पर चल पड़ी है। प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के तहत ग्वालियर में बलात्कार के आरोपित के घर पर बुलडोजर चलवा दिया गया है। 

 

शहर के बहोड़ापुर इलाके के सुभाष नगर में दुष्कर्म के आरोपित के अवैध मकान को तोड़ने के लिए जिला प्रशासन की टीम बुलडोजर लेकर पहुँची। इधर प्रशासन की कार्रवाई की सूचना के बाद आरोपित के परिवार की महिलाओं ने घर से निकल कर सड़क पर हंगामा किया। महिलाओं के हंगामे के बाद मौके पर भारी पुलिस बल पहुँच गया, उसके बाद आगे की कार्रवाई की गई।


बता दें कि शहर के बहोड़ापुर इलाके के सुभाष नगर में दुष्कर्म के आरोपित चतुर्भुज राठौर ने अवैध मकान बनाया हुआ था। इसी को लेकर एसडीएम प्रदीप सिंह तोमर के नेतृत्व में आज (31 मार्च 2022) प्रशासन की टीम उसके अवैध मकान को तोड़ने के लिए वहाँ पहुँच गई। आरोपित के परिजन सड़क पर उतरकर हंगामा करने लगे। इसके बाद हंगामा कर रहे लोगों को हिरासत में लिया गया और उसके बाद दुष्कर्म के आरोपित के अवैध मकान को तोड़ने के लिए बुलडोजर चलाया गया।


ट्विटर पर ग्वालियर कलेक्टर ने वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें आरोपित के घर बुलडोजर चलते हुए देखा जा सकता है। ट्वीट के साथ ही बताया गया कि ग्वालियर शहर के सुभाष नगर बहोड़ा में 65 वर्षीय शख्स ने 11 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया था और इस मामले में वह जेल में है।

 

बता दें कि 24 मार्च को चतुर्भुज ने चॉकलेट दिलाने के बहाने 11 साल की एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद प्रशासन को सूचना मिली थी कि इस आरोपी ने अवैध मकान का निर्माण किया है। उसके बाद बुधवार को जिला प्रशासन अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँची।


पूरे घटनाक्रम पर सीएम शिवराज चौहान ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक ट्वीट में अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा, “मध्य प्रदेश की धरती पर गुंडे, बदमाशों और माफियाओं के लिए कोई जगह नहीं है। प्रदेश छोड़ दो या सुधर जाओ, कोई और रास्ता नहीं है। नहीं सुधरे तो बुलडोजर चलेगा।”


गौरतलब है कि इससे पहले मंगलवार (22 मार्च, 2022) को शहडोल में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन द्वारा सामूहिक दुष्कृत्य के मुख्य आरोपित अब्दुल शादाब उस्मानी के घर पर बुलडोजर चलवा कर उसके अवैध मकान को ध्वस्त कर दिया गया था।

No comments:

Post a Comment