आज का राशिफल : 11 मार्च 2022: मिथुन वाले सोच-समझकर निर्णय लें, कन्या वाले शत्रु से सावधान रहें
प्रस्तुति - 'मनितोष सरकार' (संपादक)
'हमसफर मित्र न्यूज'
11 मार्च, शुक्रवार को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय मृगशिरा नक्षत्र में होगा, जो दोपहर 2 बजे तक रहेगा। इसके बाद आर्द्रा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शुक्रवार को पहले मृगशिरा नक्षत्र होने से मानस और उसके बाद मृगशिरा नक्षत्र होने से पद्म नाम के शुभ योग इस दिन बन रहे हैं।
11 मार्च, शुक्रवार को पहले मृगशिरा नक्षत्र होने से मानस और उसके बाद मृगशिरा नक्षत्र होने से पद्म नाम के शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। गुरुवार की रात से चंद्रमा राशि परिवर्तन कर वृषभ से मिथुन राशि में आ चुका है। मकर राशि में शुक्र, मंगल, और शनि ग्रह एक साथ रहेंगे। सूर्य, बुध और गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें। जानिए 'हमसफर मित्र न्यूज' में कैसा बीतेगा आपका दिन…
मेष राशिफल :
आज आपको कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट होने से भागदौड करनी पड़ेगी। आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानियों भरा रहेगा। अपने पारिवारिक रिश्तों में चल रहे तनाव के कारण आपको परेशानी होगी, लेकिन आर्थिक दृष्टिकोण से आपका दिन मजबूत रहेगा।
उपाय- गाय को चारा खिलाएं।
वृष राशिफल :
आज आपकी अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। नौकरी कर रहे लोगों को अपने सीनियर से विवाद में पड़ने से बचना पड़ेगा। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने भाई बहनों से चल रहे वाद विवाद में किसी दूसरे व्यक्ति से सलाह मशवरा करने से बचना होगा।
उपाय- शिवजी का अभिषेक करें।
मिथुन राशिफल :
आज कोई उपहार पाकर आप प्रसन्न रहेंगे। आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत रहने वाला है। आप मन मुताबिक लाभ पाकर अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय कर सकते हैं। आपकी व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन बड़ा निर्णय लेने से पहले सावधान रहना होगा।
उपाय- छोटे बच्चों को मिठाई खिलाएं।
कर्क राशिफल :
आज आपको आर्थिक जोखिम उठाने से बचना होगा, क्योंकि वह बाद में आपके लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। जीवनसाथी से संतान की कुछ समस्याओं पर विचार विमर्श कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा में आशातीत सफलता मिलेगी। आज का दिन स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से नरम रह सकता है, पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं।
उपाय- हनुमानजी को शुद्ध घी का दीपक लगाएं।
सिंह राशिफल :
आज किसी के बहकावे में आकर लिया निर्णय परेशानी खड़ी कर सकता है। सत्ता का भी भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है, जिसके कारण आप अपने सरकारी कार्य को भी पूरा करने में सफल रहेंगे। राजनीति की दिशा में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी, लेकिन व्यापार के किसी भी निर्णय को बुद्धि व विवेक से ही हल करना बेहतर रहेगा।
उपाय- राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।
कन्या राशिफल :
आज का दिन आप परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आपका मानसिक तनाव थोड़ा कम होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने काम से ही मतलब रखना होगा। यदि दूसरों के कामो में टांग अडाया, तो वह उनके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके शत्रु इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे।
उपाय- छोटी बच्चियों को श्रृंगार की सामग्री भेंट करें।
तुला राशिफल :
विद्यार्थियों को परीक्षा में आज सफलता मिलने के पूरी उम्मीद है। यात्रा पर जाएं तो सावधानी जरूर रखें। आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है। आज किसी बात पर आपको परिवार के लोगों की खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है, लेकिन दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
उपाय- कांटेदार पौधे में जल चढ़ाएं।
वृश्चिक राशिफल :
आपका मानसिक बोझ आज कुछ बढ़ा रहेगा। संतान की संगति को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। विदेशों से आयात निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोगों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। आपको किसी भी कार्य को पूरा करने के लिए अत्यधिक मेहनत लगेगी, तभी सफलता मिलेगी।
उपाय- सूर्यदेव को जल चढ़ाएं।
धनु राशिफल :
आज आप अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। आप दान पुण्य के कार्य पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में अपने माता-पिता से कुछ जरूरी मुद्दों पर सलाह मशवरा करना पड़ सकता है। आज का दिन आपके पारिवारिक दायित्वों में पूर्ति का दिन रहेगा। मित्रों के द्वारा कोई उपहार भी प्राप्त हो सकता है।
उपाय- गणेशजी को मोदक का भोग लगाएं।
मकर राशिफल :
आज आप किसी समस्या के निदान के लिए भाइयों से मदद मांग सकते हैं। आप अपने कुछ रुके हुए कार्य को पूरा करने में भी व्यस्त रहेंगे। आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आप संतान को किसी अच्छे कोर्स में दाखिला दिलाने के लिए भागदौड़ में लगे रहेंगे, आर्थिक स्थिति के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा।
उपाय- कुष्ठ रोगियों को तेल से पका भोजन दान करें।
कुंभ राशिफल :
आज किसी से धन का निवेश करने के लिए कहेंगे, तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकता है। जीवनसाथी से आपसी संबंधों में मधुरता आएगी, लेकिन आपको अपने मन में सकारात्मक विचारों को ही रखना होगा। आज का दिन बेरोजगारों और विद्यार्थियों के लिए प्रसन्नता बढाने वाला रहेगा। कोई अच्छी खबर इन लोगों को मिल सकती है।
उपाय- शनिदेव की पूजा करें।
मीन राशिफल :
आज विदेश से कोई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। आपको आज धन उधार लेने से बचना बेहतर रहेगा, क्योंकि उसे चुका पाना मुश्किल होगा। आज का दिन आप के मान सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आज आप थोड़ा चिंतित रहेंगे। खुद की सेहत का ध्यान भी आपको ही रखना होगा।
उपाय- गुरु ग्रह के मंत्रों का जाप करें।
No comments:
Post a Comment