कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रतिज्ञा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Friday, February 25, 2022

 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रतिज्ञा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया..

'गणेशदत्त राजू तिवारी' की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज' 






जैदपुरः राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बुंदेलखंड तक जाने वाली प्रतिज्ञा यात्रा को हरि झंडी दिखाकर शुभारंभ करके विधानसभा क्षेत्र जैदपुर रामनगर तथा बाराबंकी पहुंची जहां  पूर्व सांसद पीएल पुनिया तथा कांग्रेस अध्यक्ष मो.मोहसिन,प्रत्याशी तनुज पुनिया ,प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों, सदस्यों, एवं छत्तीसगढ़ के प्रदेश महिला सचिव किरण तिवारी  सहित ,जिला, नगर कांग्रेस के पदाधिकारी सम्मिलित रहे।

जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मसौली कस्बे में एक जनसभा को संबोधित करते हुए श्रीमती वाड्रा ने कहा "ये भाजपा सरकार है, जिसको पांच सालों तक समय नहीं मिला कि प्रदेश की महिलाओं के बारे में सोचें। इन्होंने केवल प्रदेश की महिलाओं को रात दिन खेतों में इनके द्वारा छोड़े गए छुट्टा जानवरों से फसलों की रखवाली करने का काम दे दिया है। मैंने खुद देखा है कि महिलाएं किस तरह से रात में खेत की रखवाली करती हैं। अब इनके पास कहने और करने के लिए कुछ बचा नहीं है तो अब यह महिलाओं के बारे में चुनाव के समय सोचने लगे हैं। चुनावी जनसभाओं में महिलाओं के सबसे बड़े हितैषी बन रहे हैं।"

उन्होने कहा कि भाजपा केवल धर्म और जातिवाद के नाम पर लोगों को बांट कर हमेशा से वोट मांगती रही है। देश के विकास और प्रगति के नाम पर इन्होंने कुछ किया ही नहीं। कांग्रेस ने सुई से लेकर मिसाइल तक बनाई है और भाजपा सरकार ने केवल रेलवे स्टेशनों और एयरपोर्ट का नाम बदल कर उनको बेचने का काम किया गया है।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां पर जितनी भी राजनीतिक पार्टियां है। सपा, बसपा या भाजपा सब जाति पात और धर्म के नाम पर वोट मांगने पर लगी हुई हैं लेकिन कांग्रेस इन सबसे अलग है क्योंकि हमने अपने कार्यकाल में विकास कार्य किए हैं। इसलिए हम सभी धर्मों को साथ लेकर विकास के नाम पर वोट मांग रहे हैं उन्होंने जनता से कहां की मुझसे वादा कीजिए कि बाराबंकी की सभी सीटों को जिताने का काम करें।

No comments:

Post a Comment