आज का राशिफल 25 फरवरी 2022: कुंभ वाले बीमारी से होंगे परेशान, दूर होगी सिंह वालों की समस्या
प्रस्तुति - 'मनितोष सरकार' (संपादक)
'हमसफर मित्र न्यूज'
25 फरवरी, शुक्रवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय ज्येष्ठा नक्षत्र में होगा जो सुबह 10.48 तक रहेगा। इसके बाद मूल नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शुक्रवार को पहले ज्येष्ठा नक्षत्र होने से चर और उसके बाद मूल नक्षत्र होने से स्थिर नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं।
25 फरवरी, शुक्रवार को पहले ज्येष्ठा नक्षत्र होने से चर और उसके बाद मूल नक्षत्र होने से स्थिर नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। शुक्रवार की सुबह लगभग 10.48 पर चंद्रमा वृश्चिक राशि से निकलकर धनु में प्रवेश करेगा। सूर्य और गुरु कुंभ राशि में, शनि और बुध मकर राशि में, शुक्र धनु राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में व मंगल धनु राशि में रहेंगे। इस दिन पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें। आगे जानिए 'हमसफर मित्र न्यूज' में कैसा बीतेगा आपका दिन…
मेष राशिफल :
आज आप अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें आपको नशीली चीजों का सेवन करने से बचना होगा, जो लोग किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उनके लिए वह लाभदायक रहेगी। आज आपको अपने किसी मित्र के लिए भी कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है।
उपाय- शिवजी को बिल्वपत्र चढ़ाएं।
वृष राशिफल :
प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी से बातचीत करते समय उनकी बातों को सुनना और समझना होगा, नहीं तो वह उनसे नाराज हो सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई ऐसी सूचना सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण आपको चिंता होगी। आज आप किसी धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित हो सकते हैं।
उपाय- घर पर केसरिया ध्वज लगाएं।
मिथुन राशिफल :
आज आपका कोई संपत्ति संबंधित मामला समाप्त होगा, जिसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा भी कर रहे थे। वाहन चलाते समय आज आपको सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय बना रहेगा। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई शुभ सूचना भी सुनने को मिल सकती है।
उपाय- हरी चूड़ियां दान करें।
कर्क राशिफल :
आज आप अपने किसी परिजन के साथ साझेदारी में किसी व्यापार को करने की योजना बना सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है, नहीं तो आपके आपसी रिश्तों में दरार पड़ सकती है। आज आपके मधुर स्वभाव के कारण प्रत्येक व्यक्ति आपसे मित्रता रखने की कोशिश करेगा और आप भी अपनी वाणी से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे।
उपाय- गणेशजी की पूजा करें।
सिंह राशिफल :
परिवार में आज किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, जो लोग घर से दूर नौकरी में कार्यरत हैं, उनको अपने परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है। आज आपके परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्या भी दूर होगी। आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे।
उपाय- सूर्यदेव की पूजा करें।
कन्या राशिफल :
आज आपके परिवार के किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने के कारण परिवार में मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। आज आपको अपने पिताजी द्वारा किसी जरूरी कार्य को शॉप पर सौंपा जा सकता है, जिसे आपको समय पर पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा के लिए रहेगा।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
तुला राशिफल :
आज आपको अपने किसी भी निर्णय को बुद्धि और विवेक से लेना बेहतर रहेगा। यदि आपने वह किसी के बहकावे में आकर लिया, तो बाद में आपको उसके लिए पछताना पड़ सकता है, जो लोग रोजगार की दिशा में लंबे समय से इधर-उधर भटक रहे हैं, उनको आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आज आध्यात्मिक क्षेत्रों के प्रति भी आपकी रुचि बढ़ी रहेगी।
उपाय- शनिदेव को तेल चढ़ाएं।
वृश्चिक राशिफल :
आज संतान के करियर में तरक्की मिलने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे। यदि आज आपको कोई लाभ का सौदा समझाए, तो आपको उससे बचना बेहतर रहेगा, क्योंकि वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज कुछ जनसभाएं करने का भी मौका मिलेगा। आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।
उपाय- शमी वृक्ष की पूजा करें।
धनु राशिफल :
आज आप अपने माता पिता के साथ अपनी कुछ समस्याओं को साझा करेंगे, जिनका समाधान भी उन्हें आसानी से मिल जाएगा। आज आपको अपने किसी मित्र से समय पर मदद मिलने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे व आपके कुछ रुके हुए कार्य भी पूरे होंगे। आज आप अपने करियर में आ रही समस्याओं को ढूंढने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा कर सकते हैं।
उपाय- गुरु ग्रह के मंत्रों का जाप करें।
मकर राशिफल :
आज आप कुछ धार्मिक क्रियाकलापों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। यदि आपकी माता जी को कोई आंखों से संबंधित समस्या है, तो आज उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है। आज का दिन आपके लिए कुछ चिंताग्रस्त रहने वाला है, लेकिन आपको इसका असर अपने और काम पर नहीं पड़ने देना है, नहीं तो आपकी कुछ शत्रु भी इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं।
उपाय- देवी दुर्गा को नारियल चढ़ाएं।
कुंभ राशिफल :
आज आपको किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होना पड़ सकता है, जहां आपको अपने मन की बातों को किसी से भी साझा करने से बचना होगा, नहीं तो वह इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। आज आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि उसमें आज आपके कुछ पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं, जिनके लिए आप परेशान रहेंगे।
उपाय- लक्ष्मी माता की पूजा करें।
मीन राशिफल :
आज आप अपने माता पिता के साथ किसी तीर्थस्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं, जहां आपको अपने कीमती सामान की सुरक्षा करनी होगी, नहीं तो आपका कुछ सामान चोरी हो सकता है। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है, क्योंकि आज आप अपने जीवनसाथी को अपनी मीठी बातों से अपनी और आकर्षित करेंगे।
उपाय- कुष्ठ रोगियों की मदद करें।
No comments:
Post a Comment