अज्ञात आरोपियों की सूचना देने वाले को किया जायेगा पुरस्कृत : एसपी - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Thursday, February 10, 2022

 

अज्ञात आरोपियों की सूचना देने वाले को किया जायेगा पुरस्कृत  : एसपी 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


बिलासपुर 10 फरवरी 2022/पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा घोषणा की गई है कि थाना बिल्हा, जिला बिलासपुर में दर्ज अपराध के प्रकरणों में फरार अज्ञात आरोपियों की सूचना देने वाले व्यक्ति को 5-5 हजार रूपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा। फरार आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है और आरोपियों की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। फरार आरोपियों की सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा तथा पुरस्कार वितरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर का निर्णय अंतिम होगा।          

इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर 07752-223330, मो.नं. 9479193001, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण बिलासपुर 07752-223193, मो.नं. 94791-93003, पुलिस नियंत्रण कक्ष, बिलासपुर 07752-228504, मो.नं. 94791-93099 पर संपर्क किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment