उत्तरप्रदेश चुनाव में भरथना विधानसभा क्षेत्र के लिए पूर्व विधायक दीलिप लहरिया पर्यवेक्षक बनाया गया - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Friday, February 4, 2022



 उत्तरप्रदेश चुनाव में भरथना विधानसभा क्षेत्र के लिए पूर्व विधायक दीलिप लहरिया पर्यवेक्षक बनाया गया

'गणेशदत्त राजू तिवारी' की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज' 





बिलासपुरः उत्तर प्रदेश में 403 सीटों के लिए 7 चरणों में चुनाव होंगे। जिसमें पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को डाला जाएगा, दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को, तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी को, चौथा चरण का मतदान 23 फरवरी को, पाँचवे चरण का मतदान 27 फरवरी को, छठे चरण का मतदान 3 मार्च को और सातवें चरण का मतदान 7 मार्च को होगा। 

तीसरे चरण के चुनाव में सबसे ज्यादा 16 जिलों की विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। इसके लिए चुनाव आयोग 25 जनवरी को अधिसूचना और नामांकन की आखिरी तारीख 1 फरवरी है। जिसमें नाम वापसी के लिए उम्मीदवारों को 4 फरवरी तक का समय मिलेगा। वहीं तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी के दिन संपन्न कराया जाएगा। इस दौरान उत्तर प्रदेश के 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा।

उत्तरप्रदेश  विधानसभा चुनाव2022जनपद  के लिए विभिन्न विधानसभा क्षेत्र हेतु प्रर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।जिसमें उत्तरप्रदेश के भरथना विधानसभा क्षेत्र जिला इटावा के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम द्वारा मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक दीलिप लहरिया को उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में भरथना विधानसभा क्षेत्र के लिए पर्यवेक्षक बनाया गया है।

जिसके लिए मस्तुरी पूर्व कांग्रेस विधायक दीलिप लहरिया ने छ.ग. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम जी का सहृदय आभार व्यक्त किया है।

No comments:

Post a Comment