कांग्रेस का डिजिटल सदस्यता अभियान प्रशिक्षण कार्यक्रम लखीराम आडिटोरियम में हुआ संपन्न - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Sunday, February 13, 2022

 


कांग्रेस का डिजिटल सदस्यता अभियान प्रशिक्षण कार्यक्रम लखीराम आडिटोरियम में हुआ संपन्न 

'गणेशदत्त राजू तिवारी' की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज' 





 बिलासपुरः प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष गण, डिजिटल अभियान के लिये बनाये गये सदस्यता अभियान के विधानसभा प्रभारियों को दिल्ली से आये डिजिटल सदस्यता अभियान के कोऑर्डिनेटर ने प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, राष्ट्रीय सचिव डॉ. चंदन यादव, राष्ट्रीय सचिव,प्रदेश महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, ए आई सीसी डाटा अनालीसिस्टिक्स विभाग के विशाल मीणा, समन्वयक पीयूष कोसरे,प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी, पूर्णाचंद पाढी,,नीरज पान्डेय ,अपेक्स बैंक के चेयरमैन बैजनाथ चंद्राकर, केंद्रीय मर्यादित बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, प्रर्यटन विभाग अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव,शहर अध्यक्ष विजय पान्डेय, जिला ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी, महापौर रामशरण यादव,साथ ही सभी बिलासपुर,रायगढ़, जांजगीर चांपा, कोरबा, मुंगेली, बिल्हा, मस्तुरी,कोटा,रतनपुर, बेलतरा, के ब्लॉक अध्यक्षगण,ब्लॉक प्रभारी गण,जोन अध्यक्षगण उपस्थित रहे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि जो जिम्मेदारी आपको दी गयी है उसको आप सब पूरी ईमानदारी से पूरा करेंगे। संगठन की जिम्मेदारियों को पूरा करने पर संगठन उसका सभी को आकलन करती है। संगठन में काम करने वाले आज सरकार में महत्वपूर्ण दायित्व निभा रहे। युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, महिला कांग्रेस सभी में काम करने वालों को पार्टी अवसर देती है सभी को सदस्यता अभियान की जवाबदारी पूरी करनी है। सभी को अपने क्षेत्र स्थानीय पदाधिकारियों को साथ लेकर सदस्यता पूरा करना है। हमें 10 लाख सदस्य फरवरी तक पूरा करना है। डिजिटल सदस्यता से पार्टी ज्यादा मजबूत होगी, हमारे पास हमारे सदस्यों का पूरा डेटा उपलब्ध होगा। डिजिटल सदस्यता के दूरगामी क्रांतिकारी परिणाम आयेगा। पार्टी सभी के कामों का आंकलन करती है। सभी को योग्यता अनुसार पार्टी मौका देती है।

डिजिटल मेंबरशिप को शुरू करने का बड़ा कारण है ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचना है।जिसे सदस्य बनायेंगे उसका वोटर आईडी, परिचय, पता सभी वास्तविक हो।जो पार्टी का सदस्य होगा उसे ही पार्टी की जिम्मेदारी मिलेगी। हमें राज्य सरकार, कांग्रेस की रीति नीति के बारे में जनता को बताने हैं।

राष्ट्रीय सचिव छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. चंदन यादव ने कहा कि मुझे खुशी है कि जो लोग संगठन से निकल कर आज सरकार में है लेकिन आज वे सभी सदस्यता अभियान से जुड़ रहे है। इसका लाभ पार्टी को मिलेगा। हमारे युवा, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस के लोग भी इस अभियान से जुड़े है। हमारे युवा साथी डिजिटल सदस्यता अभियान को ज्यादा गति दे सकते है। हमें गर्व है पूरे देश में कांग्रेस के कार्यकर्ता कर्मठ होता है। हिंदुस्तान को समझना है तो कांग्रेस को समझना होगा। आज जमाना डिजिटल का है। हमें डिजिटल युग में खुद को उसके साथ चलना होगा। सोशल मीडिया आज सरकार बनाने और बिगाड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

डिजिटल सदस्यता किस प्रकार होगी इसका प्रशिक्षण एआईसीसी के डाटा एनालिटिक्स विभाग के कोऑर्डिनेटर विशाल मीणा ने दिया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस की सदस्यता को कोई फर्जी ढंग से नहीं करवा सकता, हर सदस्यता का थ्री लेयर वेरीफिकेशन होगा। वोटर आईडी सही होगा। फोटो सीधे खींचना होगा। मोबाइल नंबर में ओटीपी आयेगा। नाम, उम्र, लिंग, कैटेगरी, पेशा, आयु, लोकसभा/विधानसभा क्षेत्र विस्तृत जानकारी देना होगा।

कार्यक्रम का संचालन जिला ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी द्वारा किया गया, आभार प्रदर्शन बिल्हा ब्लॉक अध्यक्ष गीतांजलि कौशिक ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष गण, मोर्चा संगठन के अध्यक्ष गण, आईटी सेल के आमंत्रित पदाधिकारी, डिजिटल सदस्यता के विधानसभा प्रभारी गण उपस्थित थे।

प्रशिक्षण शिविर में मस्तुरी ब्लॉक अध्यक्ष नागेन्द्र राय, व उन्के ब्लॉक के पूरे अठ्ठारह जोन के जोन अध्यक्ष एंव महामंत्री डाक्टर आर के वर्मा, प्रदेश सचिव एवं ब्लॉक उपाध्यक्ष किरण तिवारी, उपस्थित थे।

इस डिजिटल सदस्यता प्रशिक्षण शिविर में आनलाइन सदस्यता अभियान में नागेंद्र राय ने बताया कि लोगों को कैसे सदस्य बनाया जाता है,आनलाइन सदस्यता के लिए जोन वाईज चीफ इंनरोलर होंगे जो प्रत्येक बूथों में एक महिला एक पुरुष इनरोलर बनाऐंगे जिन्हें एक लिंक दिया जाएगा जिससे सभी सदस्य बना सकेंगे, आनलाइन सदस्यता के लिए वोटर आईडी का इपिक नंबर जरूरी है।डिजिटल सदस्यता अभियान से ज्यादा से ज्यादा लोगों को सदस्यता दिलाने में सहुलियत होगी।डिजिटल सदस्यता अभियान के लिए आज संभागीय प्रशिक्षण आयोजन किया गया था।


No comments:

Post a Comment