केंद्र सरकार का बजट नये भारत के नवनिर्माण का संकल्प : सवन्नी - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Tuesday, February 1, 2022



केंद्र सरकार का बजट नये भारत के नवनिर्माण का संकल्प :  सवन्नी

बिल्हा से 'राजेन्‍द्र डहरिया' की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज' 






बिल्हा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट आर्थिक-स्वावलंबन की परिकल्पना को साकार करने वाला बजट है। इस बजट से देश के आत्मनिर्भरता व सर्वांगीण विकास के अनेक रास्ते खुलेंगे। केंद्र सरकार का यह बजट बहुत संतुलित व सुविचारित दृष्टिकोण का परिचायक है। केंद्र सरकार ने देश के हर वर्ग के बुनियादी विकास का रूप रेखा पेश कर अगले 25 सालों के लिए विकास का माॅडल देश के सामने रखा है। बुनियादी जरूरतों की चीजों को सस्ता करके केंद्र सरकार ने देश के लोगों प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया है।यह बजट देश की अर्थ-व्यवस्था पर फोकस करने वाला है और दीर्घकालिक सुपरिणाम देने वाला है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अब तक देश की ठोस आर्थिक प्रगति के जो आयाम गढ़े हैं, उन्हें यह बजट एक नई ऊँचाई प्रदान करेगा। यह बजट हर तरह से स्वागत योग्य है।

No comments:

Post a Comment