आज का राशिफल : 18 फरवरी 2022: वृष वालों का उतरेगा कर्ज, कुंभ वालों को मिलेगी सफलता - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Friday, February 18, 2022

 

आज का राशिफल : 18 फरवरी 2022: वृष वालों का उतरेगा कर्ज, कुंभ वालों को मिलेगी सफलता

ज्योतिषी - 'मनितोष सरकार' (संपादक) 

'हमसफर मित्र न्यूज' 






18 फरवरी, शुक्रवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि है। शुक्रवार को सूर्योदय पूर्वा फाल्गनी नक्षत्र में होगा, जो शाम लगभग 5.15 तक रहेगा। इसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शुक्रवार को पहले पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से सिद्धि और उसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से शुभ नाम के 2 योग इस दिन बन रहे हैं।


18 फरवरी, शुक्रवार को पहले पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से सिद्धि और उसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से शुभ नाम के 2 योग इस दिन बन रहे हैं। रात लगभग 11 बजे चंद्रमा राशि बदलकर सिंह से कन्या में प्रवेश करेगा। सूर्य और गुरु कुंभ राशि में, शनि और बुध मकर राशि में, शुक्र धनु राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में व मंगल धनु राशि में रहेंगे। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें। आगे जानिए 'हमसफर मित्र न्यूज' में कैसा बीतेगा आपका दिन…


आज का राशिफल :-

मेष राशिफल :

आज आप अपने मित्रों के साथ पार्टी करते नजर आएंगे, लेकिन उसमें आपको ध्यान देना होगा कि यदि आप किसी से कुछ बोले तो बहुत तोल मोल कर बोले, नहीं तो आपकी कोई बात किसी को बुरी लग सकती है। पारिवारिक जीवन में भी आपके द्वारा किए गए प्रयासों का आपको अच्छा फल प्राप्त होगा। 

उपाय- छोटे बच्चों को मिठाई खिलाएं।


वृष राशिफल :

आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर अपने किसी परिजन के घर दावत पर जा सकते हैं। आज आपको किसी धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आज आप अपने कर्ज को लेकर भी उतारने में काफी हद तक सफल रहेंगे। विद्यार्थी के लिए आज दिन बेहतर रहने वाला है। 

उपाय- दही-शक्कर खाकर घर से निकलें।


मिथुन राशिफल :

आज आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ चिंताएं रहेंगी, जिन्हें आप दूर करने के लिए अपने पिता व भाइयों से सलाह मशवरा कर सकते हैं, जिनका आपको समाधान भी मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई प्रसन्नतादायक समाचार सुनने को मिल सकता है। आज के दिन आप अपने व्यापार में कुछ सकारात्मक बदलाव कर सकते हैं।

उपाय- काली माता की पूजा करें।


कर्क राशिफल :

आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें आपका धन खर्च भी होगा। विद्यार्थियों को आज अपने शिक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे। आज आपकी संतान के विवाह में आ रही समस्या भी दूर होगी, जिसके कारण उनके विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। 

उपाय- श्रीराम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।


सिंह राशिफल :

आज आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, लेकिन उसमें आपको अपनी जेब का ख्याल करना होगा, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती में व्यक्ति करेंगे, जो लोग सट्टेबाजी में धन का निवेश करते हैं, उनके लिए आज दिन बेहतर रहने वाला है। 

उपाय- शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।


कन्या राशिफल :

आज संतान के करियर को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, जिसके लिए आप अपने किसी मित्र से भी सलाह मशवरा कर सकते हैं। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज किसी की भी कही सुनी बातों पर भरोसा नहीं करना है। यदि ऐसा किया, तो बाद में वह उनके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकती है। कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय- सूर्यदेव को जल चढ़ाएं।


तुला राशिफल :

आज आप धर्म-कर्म के कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज आपको अपने किसी भी कार्य को भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना है, नहीं तो बाद में वह आपके लिए कोई परेशानी का कारण बन सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई प्रसन्नतादायक समाचार सुनने को मिल सकता है। आपके माता-पिता प्रसन्न होंगे।

उपाय- पत्नी को कुछ उपहार लाकर दें। 



वृश्चिक राशिफल :

परिवार के छोटे बच्चे आज आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं, जिन्हें आप पूरी करते नजर आएंगे। आज आपका मन अपने किसी मित्र से मिलकर प्रसन्न होगा, जिनके साथ आप पुराने गिले-शिकवों की दूर करेंगे, जो लोग जीवनसाथी के लिए किसी नए व्यवसाय को कराने की सोच रहे हैं, उनके लिए आज दिन बेहतर रहेगा।

उपाय- किसी स्कूल में पाठ्य पुस्तकों का दान करें।


धनु राशिफल :

यदि विपरीत स्थिति उत्पन्न हो, तो उसमें भी आपको चुप रहना बेहतर रहेगा। आज यदि आपने भविष्य में किसी पर अधिक भरोसा किया हुआ था, तो आपका वह भरोसा तोड़ सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए आज कुछ बेहतर अवसर आ सकते हैं, जिन्हें परिवार के सदस्य द्वारा भी तुरंत मंजूरी दी जा सकती है।

उपाय- गुरु ग्रह के मंत्रों का जाप करें। 


मकर राशिफल :

आप जीवनसाथी के साथ कुछ समय अकेले में भी व्यतीत करेंगे, जिसके कारण आपके बीच आपसी प्रेम और बढ़ेगा। आज नौकरी कर रहे जातकों को अपने जूनियर्स के साथ सामंजस्य बिठाने की आवश्यकता है, तभी वह उनसे काम निकल पाने में सफल रहेंगे, नहीं तो उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय- शनिदेव को तेल चढ़ाएं। 

 

कुंभ राशिफल :

आज आप किसी राजनीतिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी, जो लोग अपने बढ़ते हुए खर्चे के कारण परेशान हैं, तो आज वह उन्हें काफी हद तक कम करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को भी आज अपनी शिक्षा से संबंधित कोई अहम सूचना प्राप्त हो सकती है।

उपाय- कांटेदार पौधे पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं। 


मीन राशिफल :

आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में भी आज आप अपनी चल रही समस्याओं के लिए अपने पिताजी से सलाह मशवरा कर सकते हैं। आज आपको अपनी संतान के भविष्य से संबंधित धन को निवेश करने से पहले किसी से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा।

उपाय- पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर नहाएं।

No comments:

Post a Comment