आज का राशिफल : 17 फरवरी 2022: कम होगी वृष वालों की परेशानी, कर्क वालों को निवेश से होगा लाभ
ज्योतिषी - 'मनितोष सरकार' (संपादक)
'हमसफर मित्र न्यूज'
17 फरवरी, गुरुवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। गुरुवार को सूर्योदय मघा नक्षत्र में होगा, जो शाम 4.11 तक रहेगा। इसके बाद पूर्वा फाल्गनी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। गुरुवार को पहले मघा नक्षत्र होने से मूसल नाम का अशुभ योग और उसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से गद नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है।
17 फरवरी, गुरुवार को पहले मघा नक्षत्र होने से मूसल नाम का अशुभ योग और उसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से गद नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। गुरुवार को चंद्रमा सिंह राशि में रहेगा। सूर्य और गुरु कुंभ राशि में, शनि और बुध मकर राशि में, शुक्र धनु राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में व मंगल धनु राशि में रहेंगे। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें। जानिए 'हमसफर मित्र न्यूज' में कैसा बीतेगा आपका दिन…
आज का राशिफल :-
मेष राशिफल :
आज आपसे आपके परिवार का कोई भी सदस्य यदि कुछ खरीदने के लिए भी कहेगा, तो आप उसे भी आसानी से खरीद कर दे पाएंगे, लेकिन आज आपको अपने वरिष्ठ सदस्यों की इज्जत करनी होगी व उनके साथ रूढ़ीवादी व्यवहार अपनाने से बचना होगा, नहीं तो उनके मन को ठेस पहुंच सकती है।
उपाय- देवी पार्वती की पूजा करें।
वृष राशिफल :
विद्यार्थियों को आज विदेश से कोई ऑफर आ सकता है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। आज छोटे व्यापारियों को मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आज आप अपने किसी परिजन के घर मेल मिलाप करने जा सकते हैं। आज का दिन आपको कुछ परेशानियों से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा।
उपाय- ऊं नम: शिवायं मंत्र का जाप करें।
मिथुन राशिफल :
नौकरी कर रहे लोगों को आज अपने आसपास रह रहे शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि आज उनकी चुगली लगा सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज महिला मित्र से मान सम्मान मिलता दिख रहा है, जो लोग लंबे समय से किसी बिजनेस करने की सोच रहे हैं, तो वह आज उसे कर सकते हैं, उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा।
उपाय- किन्नर की हरी चूड़ियां दान करें।
कर्क राशिफल :
यदि आज आप अपने धन का निवेश करने के लिए करेंगे, तो आपको शेयर बाजार में निवेश करना बेहतर रहेगा, क्योंकि बाद में वह आपको दोगना होकर मिल सकता है। आज आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें परिवार के छोटे बच्चे मौज मस्ती करते नजर आएंगे। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
सिंह राशिफल :
विद्यार्थियों को आज परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलने के कारण उनका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपनी संतान की कुछ भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श कर सकते हैं, जिसमें आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आज का दिन आपके लिए कुछ चिंताग्रस्त रहने वाला है।
उपाय- तुलसी की पूजा करें।
कन्या राशिफल :
आज आप अपने परिवार की महत्वकांक्षाओं की पूर्ति करने लिए काफी धन व्यय करेंगे। पारिवारिक जीवन में आज आपको सुखद अनुभव हो सकते हैं। आज आपके अंदर दान पुण्य की भावना भी दिखेगी। आज आप अपने कुछ बढ़ते हुए खर्चों के कारण परेशान रहेंगे, जिनके कारण आपको धन भी उधार लेना पड़ सकता है।
उपाय- राशि स्वामी के मंत्रों का जाप करें।
तुला राशिफल :
आज आप यदि व्यापार में किसी व्यक्ति से सलाह लेने की सोच रहे हैं, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से ले, तो बेहतर रहेगा। जो लोग किसी से धन उधार लेने के लिए कोशिश कर रहे हैं, तो उन्हें आज वह धन आसानी से मिल जाएगा। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से धोखा मिल सकता है।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं।
वृश्चिक राशिफल :
आज आप अपने कुछ लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए परेशान रहेंगे, जिनके लिए आप अपने किसी मित्र से भी मदद मांग सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन की यात्रा पर जा सकते हैं। आज का दिन आपके लिए धन प्राप्ति का दिन रहेगा।
उपाय- कालभैरव महाराज को दहीबड़े का भोग लगाएं।
धनु राशिफल :
आज अत्यधिक मेहनत के कारण रात्रि के समय आपको थकान, सिर दर्द, बुखार आदि जैसी समस्या हो सकती है। राजनीति से जुड़े जातकों को आज अपने किसी भी साथी पर भरोसा करने से पहले ध्यान देना होगा कि वह उनके मित्र है या शत्रु। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में सावधान रहना होगा।
उपाय- काली गाय की सेवा करें।
मकर राशिफल :
प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने व्यवहार में परिवर्तन देखने को मिलेगा, जिसको देखकर वह परेशान रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने भाइयों के साथ कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं। आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थियों को भी पढ़ाई में एकाग्र होकर जुड़ना होगा।
उपाय- शनिदेव को नीले फूल चढ़ाएं।
कुंभ राशिफल :
रोजगार की दिशा में जो लोग इधर उधर भटक रहे हैं, उन्हें आज कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। आज आपका किसी संपत्ति का किया हुआ सौदा पूरा होगा और आपको उसकी प्राप्ति होगी, जिसके कारण आपनी संपत्ति में भी इजाफा होगा। आज आपको अपने व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी, तभी आप कार्य क्षेत्र में काम निकालने में कामयाब रहेंगे।
उपाय- हनुमानजी को गुलाब के फूल चढ़ाएं।
मीन राशिफल :
प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज कुछ कष्ट हो सकता है, क्योंकि उनका अपने प्रिय से कोई वाद-विवाद पनप सकता है। आज आपको काम के सिलसिले में कहीं बाहर यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो लोग किसी दूसरे के भरोसे किसी कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो उन्हें रुकना बेहतर रहेगा, नहीं तो आज उनके साथ धोखा हो सकता है।
उपाय- गुरु ग्रह के मंत्रों का जाप करें।
No comments:
Post a Comment