'आज का सेहत'
कच्चा पनीर खाने के 10 फायदे, जानिए किस समय खाना है सबसे बेहतर
लेखक - 'मनितोष सरकार' (संपादक)
'हमसफर मित्र न्यूज'
ऐसे तो पनीर हजारों वर्षों से चलन में है। पुराने जमाने में पनीर हाथों से बनाया जाता था। अब पनीर बनाने के लिए कई तरह की मशीनें बन चुकी है। इसी तरह दुनिया में पहली बार 3 फरवरी 1815 में स्विट्जरलैंड के बर्न में पनीर बनाने वाले पहली फैक्ट्री बनकर तैयार हुआ। हालांकि बड़े पैमाने पर उत्पादक अमेरिका में होता है। इसका श्रेय न्यूयॉर्क के जेम्से विलियम्स को जाता है। दुनिया में पनीर की फैक्ट्री बनने के बाद पनीर की कमी दूर हुआ। अब बड़े-बड़े रेस्टोरेंट एवं साधारण घरों में भी पनीर का चलन काफी बढ़ गया है।
हालांकि इस बीच नकली पनीर का चलन भी शुरू हो चुकी है। सेहत भरी पनीर अब शरीर में नकारात्मक प्रभाव भी डाल सकते हैं। सस्ता पनीर के चक्कर में आप नकली पनीर का अगर सेवन करते हैं तो सावधान हो जाए, यह शरीर को नुकसान पहुंचा सकती हैं। हमेशा विश्वसनीय दुकान से अथवा घर पर बनाए गए पनीर का सेवन करने से स्वास्थ्य लाभ कर सकेंगे।
पनीर का सेवन तरह-तरह से कर सकते हैं। पनीर मशाला, पालक पनीर, पनीर मटर, आलू पनीर आदि-आदि..., आज हम 'हमसफर मित्र न्यूज' के 'आज का सेहत' में बात करेंगे कच्चे पनीर खाने के फायदे के बारे में, तो आइये जानते हैं...
पनीर खाने के फायदे :
पनीर खाना तो हर किसी को पसंद होता है। स्वाद में टेस्टी होने के साथ ही साथ यह सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है, लेकिन क्या आप जानते है कि रोजाना कच्चा पनीर खाने के आपकी कई बीमारियां दूर हो जाती है। प्रोटीन, वसा, कैल्शियम, प्रोटीन, फॉस्फोरस, फोलेट और कई न्यूट्रीएंट्स से भरपूर पनीर का सेवन न सिर्फ शुगर को कंट्रोल में रखता है बल्कि इससे मानसिक तनाव भी दूर होता है। तो चलिए जानते हैं सही समय पर पनीर खाने से आपको क्या-क्या फायदे होते हैं।
कब खाना चाहिए पनीर :
कच्चे पनीर का सेवन नाश्ता और लंच करने से 1 घंटा पहले करें। इससे आप दिनभर ओवरइटिंग से बचे रहते हैं। एक्सरसाइज के कुछ घंटों बाद भी पनीर का सेवन फायदेमंद होता है। इसके अलावा रात को सोने से 1 घंटा पहले भी पनीर का सेवन करें। क्योंकि सोते समय शरीर को खाना डाइजेस्ट करने के लिए प्रोटीन की सबसे ज्यादा जरूरत होती है और इसमें भरपूर प्रोटीन होता है।
कच्चा पनीर खाने के अनेक फायदे:
मजबूत हड्डियां:
कच्चे पनीर में कैल्शियम और फॉस्फोरस होता है। इसलिए रोजाना इसका सेवन हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसके साथ ही इसे खाने से जोड़ों के दर्द से भी आराम मिलता है।
फाइबर से भरपूर:
फाइबर की कमी होने पर आपको कमजोर इम्यून सिस्टम, बावसीर, कोलेस्ट्रोल, कब्ज और शुगर लेवल बढ़ना जैसी प्रॉब्लम का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपके शरीर में फाइबर की कमी है तो रोज इसका सेवन करें। दिन में कम से कम 1 बार कच्चा पनीर खाने से आपके शरीर में फाइबर की कमी पूरी हो जाएगी।
मजबूत पाचन क्रिया:
कच्चा पनीर खाने से आपका पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है, जिससे आप पेट से जुड़ी समस्याओं से बच सकते हैं।
डायबिटीज मरीजों के लिए:
कच्चे पनीर में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जोकि डायबिटीक पेशेंट, हृदय रोग एवं हाई ब्लड प्रेशर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना इसका सेवन करने से आपकी शुगर कंट्रोल में रहती है।
मानसिक तनाव:
दिनभर काम करने के बाद थकावट होना तो आम है लेकिन 1 बाउल कच्चा पनीर खाने से आपकी सारी थकावट दूर हो जाएगी । इसलिए जब भी आपको स्ट्रेस या थकावट महसूस हो, कच्चे पनीर का सेवन जरूर करें।
शारीरिक कमजोरी:
प्रोटीन के साथ-साथ इसमें कई पोषक तत्व पाएं जाते हैं। इसलिए रोज कच्चा पनीर खाने से आपके शरीर की कमजोरी दूर होती है। इसके अलावा इसका सेवन मांसपेशियों को भी स्थिर रखता है।
मोटापे से छुटकारा:
प्रोटीन और कैल्शियम के अलावा कच्चे पनीर में लीनोलाइक एसिड भी काफी मात्रा में पाया जाता है। इससे शरीर में फैट बर्निंग प्रॉसेस तेज होता है, जिससे आपको वजन कम करने में मदद मिलती है। इसलिए अपनी डाइट प्लान में कच्चा पनीर जरूर शामिल करें।
कैंसर से बचाव:
आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन कच्चे पनीर का सेवन कैंसर के खतरे को कम करता है। रोजाना कच्चा पनीर खाने से शरीर में कैंसर सेल्स की ग्रोथ रूक जाती है, जिससे आप इसके खतरे से बचे रह सकते हैं।
दांत बनाए मजबूत:
प्रोटीन और कैल्शियम होने के कारण इसका सेवन दांतो को मजबूत बनाता है। इसके अलावा इससे आप दांतों से खून आना, कैविटी और दांतों में दर्द से भी राहत पाएंगे।
दिल की बीमारियों को रखें दूर:
इसका सेवन धमनियों में होने वाली रूकावट को भी रोकता है, जिससे दिल की कई बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। इसके अलावा इससे शरीर का कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कंट्रोल में रहता है।
No comments:
Post a Comment