ब्लॉक मस्तुरी में कांग्रेस का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Sunday, January 9, 2022

 

ब्लॉक मस्तुरी में कांग्रेस का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है

मस्तुरी से 'गणेशदत्त राजू तिवारी' की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज' 





मस्तुरीःप्रदेश कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस मस्तुरी के अध्यक्ष नागेंद्र राय के नेतृत्व में कांग्रेस सदस्यता अभियान के अंतर्गत मस्तुरी ब्लॉक के ग्राम लिमतरा  गांव में लोगों से सम्पर्क किया।

ब्लॉक अध्यक्ष के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने में डोर टू डोर जाकर लोगों की समस्या पर चर्चा की। लोगों को कांग्रेस पार्टी की प्रतिज्ञाओं के बारे में बताया बाद में सबसे कांग्रेस सदस्यता फार्म भरकर पार्टी से जोड़ा गया। बडी संख्या में लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय ने बतलाया कि आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है। कांग्रेस की नीतियों से लोग प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।ऊन्होने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर जनता की सभी मूलभूत आवश्यकताओं पर बल दिया जाएगा।जनता को अनावश्यक रूप से परेशान नही होने दिया जाएगा।कांग्रेस सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है।अन्य पार्टी जातिगत राजनीति करती है।

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष नागेन्द्र राय के साथ जिला कांग्रेस सचिव टाकेश्वर पाटले,महामंत्री डाक्टर आर.के वर्मा, महामंत्री मुकेश बंजारे,महामंत्री उपसरपंच लिमतरा दीपक सिह ,जगजीवन वैष्णव, अनिल बरगाह,धनेश्वर पटेल, शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment