शराबी पति ने पत्नी को जिंदा जलाया : शराब के रुपयों की मांग करते हुए पिटा, फिर पत्नी पर केरोसीन डालकर लगा दी आग.. - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Sunday, January 16, 2022

 

शराबी पति ने पत्नी को जिंदा जलाया : शराब के रुपयों की मांग करते हुए पिटा, फिर पत्नी पर केरोसीन डालकर लगा दी आग..

'हमसफर मित्र न्यूज' 



रायपुर। एक शराबी पति ने अपनी पत्नी को जिंदा जला दिया। बुरी तरह से झुलस चुकी महिला को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोपी पति महिला को शराब के रुपयों की डिमांड करते हुए पीट रहा था। दोनों के बीच विवाद बढ़ा तो उसने घर पर रखे केरोसीन को अपनी पत्नी पर छिड़का और आग लगा दी। ये घटना शनिवार सुबह पिरदा की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की है।


महिला के पड़ोस में रहने वाले विकास नाम के युवक ने फौरन दूसरे कपड़े से उसकी जान बचाई। विकास ने ही पुलिस और एंबुलेंस को फोन किया। अब महिला का इलाज जारी है। विकास ने बताया कि आए दिन पति-पत्नी में इसी तरह विवाद होता रहता था। मगर अब उसके पति ने महिला की जान लेने का प्रयास किया है। विधानसभा थाने की पुलिस ने भी इस मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। आरोपी पति फरार है, पुलिस उसे तलाश कर रही है।

 

दूसरी पत्नी से करवाता था काम

पुलिस ने महिला के पति सुरेंद्र सेन(54) को गिरफ्तार कर लिया है। सुरेंद्र दिन रात शराब के नशे में धुत रहता है। पत्नी कुंती घरों में बर्तन धोने का काम करती थी। सुरेंद्र की पहली पत्नी की मौत के बाद उसने कुंती से शादी की। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास ही दोनों रहते हैं। कुंती ही घर का खर्च चलाती थी। सुरेंद्र शराब के नशे में आए दिन पत्नी को मोहल्ले के लोगों के सामने ही पीटता रहता था। दूसरों के घरों में पत्नी से काम करवाकर शराब पीने के रुपए भी वो पत्नी से ही लेता था। इसी तरह का झगड़ा हुआ, कुंती ने रुपए देने से इंकार किया तो सुरेंद्र ने उसे पहले खूब पीटा। महिला के चीखने की आवाजें बाहर भी लोगों ने सुनी। आसपास के लोग उसके घर पहुंचे तब तक सुरेंद्र ने कुंती को आग के हवाले कर दिया था। लोगों को देखकर वह भाग गया।



आप पढ़ रहे हैं देश के सबसे अधिक पढ़े जाने वाले में से एक 18 लाख से अधिक पाठकों के साथ आपका अपना 'हमसफर मित्र न्यूज' - 


26 जनवरी गणतंत्र दिवस का बधाई संदेश अब मात्र 500 रुपये में...


अपना फोटो भेजें और 9009153712 मोबाइल नंबर पर 'गुगल पे' अथवा 'फोन पे' करें ।

नोट - पैसे खाते में आने के बाद ही आपका बधाई संदेश लग जाएगा अतः आज ही भेजें, आज से ही बधाई संदेश दिखाया जाएगा... 


'हमसफर मित्र न्यूज'
संपादक - 'मनितोष सरकार', बिल्हा,
व्हाट्सएप नं. - 9009153712 

No comments:

Post a Comment