ब्लॉक कांग्रेस मस्तुरी के जोंधरा, पचपेडी मल्हार में ब्लाक कांग्रेस नागेंद्र राय की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा हुई
मल्हार से 'गणेशदत्त राजू तिवारी' की रिपोर्ट
'हमसफर मित्र न्यूज'
मस्तुरीः जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण विजय केशरवानी ने ब्लॉक स्तर पर जोन अध्यक्षों नियुक्ति कर सदस्यता अभियान की बागडोर सौंपा जिसे लेकर आज ग्राम जोंधरा, पचपेडी, व नगर पंचायत मल्हार में सभी जोन सेक्टर, व बूथ का बैठक लिया गया। कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान का आयोजन हुआ।इसमें सदस्यता अभियान और राज्य सरकार ककी योजनाओं पर चर्चा हुई।
मुख्य विधानसभा प्रभारी जिलापंचायत सभापति संदीप यादव रहे।विधानसभा प्रभारी ने बताया कि सदस्यता अभियान के सभी जोन सेक्टर, बूथ अध्यक्षों के साथ मिलकर सदस्यों को जोडना है।सभी को साथ मिलकर सदस्यों को जोडना है तभी संभव होगा।कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ पर घरघर जाकर सदस्यता अभियान चलाएगें तो जल्द ही टारगेट पुरा होगा।जनप्रतिनिधियों को भी सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी देते हुए सहयोग करना होगा, अपने कार्यकर्ताओं को बूथ पर जाकर सदस्यता फार्म भरवाकर संख्या बढाने पर जोर देना है।जिससे विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ ब्लॉक में प्रदेश में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बन सके।विधानसभा प्रभारी ने 30 जनवरी तक सदस्यता अभियान को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग करने की बात कही।
सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने अपने व्यक्तव्यों में कहा कि कांग्रेस का बूथ सदस्यता अभियान प्रारंभ हो चुका है जो प्रत्येक घरतट पहुंच कर नए सदस्यों को जोडते हुए कांग्रेस पार्टी का विस्तार कर रहा है।सभी
वरिष्ठों ने प्रदेश सरकार द्वारा किए गए जनकल्याणकारी योजनाओं कार्यों को साझा करते हुए प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताई।सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुचाना है।हमें अपने प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाना।संगठन की मजबूती सरकार की योजना को बताया गया। सभी ने जनता को बताया कि विशेष बूथ सदस्यता अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता एक साथ सभी बूथों पर पहुंचकर सदस्य बनाऐंगे।
विधानसभा प्रभारियों ने बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिए बैठक किया गया है।ऊन्होने कहा बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद से बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का विशेष रोल होगा।बूथ स्तर के कार्यकर्ता, सेक्टर प्रमुख, सेक्टर प्रभारी, जोन अध्यक्ष जोन सेक्टर के पदाधिकारी, जोन के प्रभारी इन सभी पदाधिकारियों से अलग अलग बैठक की गई ,ऊन्होने ने बताया कि कांग्रेस पार्टी की मंशा है कि जो बूथ का कार्यकर्ता और अध्यक्ष है,वह प्रतिभाशाली, सकारात्मक सोच वाला होना चाहिए ।प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को बूथ का प्रत्येक कार्यकर्ता को जनसंपर्क के माध्यम से जनता को बताएं।हमारी तैयारी पूरी होनी चाहिए बडी संख्या में बूथके चुनाव जीतकर एक ऐतिहासिक इतिहास बनाएंगे हर जगह कांग्रेस की भारी जीत होनी चाहिए इसी तैयारी में यह सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।
आज की बैठक में ब्लॉग कांग्रेस मस्तुरी अध्यक्ष नागेंद्र राय की अध्यक्षता में मस्तुरी पूर्व विधायक दीलिप लहरिया,प्रदेश अ.ज.अध्यक्ष राजकुमार अंचल,प्रदेश सचिव व ब्लाक उपाध्यक्ष किरण तिवारी,जिलापंचायत सभापति राजेश्वर भार्गव,विधानसभा प्रभारी जिलापंचायत सभापति संदीप यादव,पूर्व जिला पंचायत सदस्य धनिया पूर्व सरपंच प्रमोद जायसवाल,जिलापंचायत सदस्य राहुल सोनवानी,युवा कांग्रेस अध्यक्ष अशोक राजवाल, आईटीसेल लोकसभा अध्यक्ष रूपेश रोहिदास,वरिष्ठ कांग्रेसी संतोष दुबे,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कौशल पान्डेय, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शंकर यादव,महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव बिंदु जायसी,वरिष्ठों में जयंत मनहर, मनोहर कुर्रे,मल्हार नढर पंचायत अध्यक्ष अनिल कैवर्त, मल्हार प्रभारी व एल्डरमैन अमित पान्डेय, जोहर,अमृत राठौर,उत्तरा रात्रे सरपंच,अनिल निषाद सरपंच, नारद रजक जनपद सदस्य, महामंत्री दिपक सिह दिनेश तिवारी,रघुराज पान्डेय, डाक्टर आर के वर्मा,अखिलेश दुबे,महामंत्री मुकेश बंजारे कांन्ति भारद्वाज,जीवन डहरिया, टींकू घृतलहरे, बजरंग चंद्राकर,राजू चंदेल,ताराचंद वर्मा, लक्ष्मी यादव,देवेंद्र कृष्णन, रितुराज, सुभाष टंडन,विक्रम तिवारी,शैल कैवर्त,अन्नू करियारे,गणेशदत्त राजू तिवारी सहित सभी वरिष्ठ कांग्रेसी पदाधिकारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment