छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में महिला की गोली मारकर हत्या: खून से लथपथ मिली महिला की लाश.... मौके पर देसी कट्‌टा भी मिला.... पुलिस जांच में जुटी.... इलाके में सनसनी...... - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Sunday, January 23, 2022



 छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में महिला की गोली मारकर हत्या: खून से लथपथ मिली महिला की लाश.... मौके पर देसी कट्‌टा भी मिला.... पुलिस जांच में जुटी.... इलाके में सनसनी......

कवर्धा से 'सुनील साहू' की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज' 




कबीरधाम 22 जनवरी 2022। गोली मारकर महिला की हत्या की खबर आ रही है। कबीरधाम जिले में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मौके से पुलिस को देशी कट्टा भी मिला है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। महिला घर पर अकेली थी। इसी वक्त किसी ने उसे गोली मारी है। घरवालों को महिला की खून से लथपथ लाश मिली। मौके से देसी कट्‌टा भी बरामद किया गया है। मामला कुकदूर थाना थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, सनकपाट निवासी सरिता काठले (29) पति विजय काठले घर पर अकेली थी। घर के लोग काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान उसे किसी ने मारा है। 

घरवाले जब लौटे। तब उन्होंने जमीन पर पड़ी हुई महिला की लाश देखी। महिला के शरीर से काफी खून बह चुका था। उसके पेट में गोली मारी गई थी। जिसकी वजह से उसकी तुरंत ही मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस को भी इस बात की सूचन दी गई थी। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद मौके से एक देसी कट्‌टा भी बरामद किया गया है। शनिवार को एफएसएल की टीम भी मौके पर गई थी। इस मामले में पंडरिया एसडीओपी नरेंद्र वेंताल का कहना है कि महिला की मौत गोली लगने से हुई है। वारदात को किसने अंजाम दिया। इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुटी है।

No comments:

Post a Comment