साथ जीए, साथ मरे : जिंदा जलकर पति-पत्नी की मौत, अलाव जलाकर सो रहे थे, अचानक आग भड़की और घर के साथ दोनों चपेट में आए.. - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Tuesday, January 18, 2022

 

साथ जीए, साथ मरे : जिंदा जलकर पति-पत्नी की मौत, अलाव जलाकर सो रहे थे, अचानक आग भड़की और घर के साथ दोनों चपेट में आए..

'हमसफर मित्र न्यूज' 



महासमुंद – छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पति-पत्नी जिंदा जलकर खत्म हो गए। कड़ाके की ठंड की वजह से दोनों घर के अंदर ही अलाव जलाकर सो रहे थे। इसी अलाव से घर में आग भड़क गई और दोनों आग की चपेट में आ गए। हादसे में घर भी बुरी तरह से जल गया है। मामला पिथौरा थाना क्षेत्र के सोनासिल्ली गांव का है।


जानकारी के मुताबिक सोनासिल्ली निवासी हीरा धर ठाकुर(50) अपनी पत्नी हीरा बाई(45) के साथ सोमवार रात को सो रहा था। इलाके में काफी ठंड थी। इसके चलते दोनों ने घर के अंदर अलाव जलाकर रखा था। खाना खाने के बाद दोनों सो गए थे। इसी बीच करीब 9 बजे घर में आग लग गई। इसी आग के चपेट में दोनों पति-पत्नी आ गए। आग की लपटें इतनी तेज थी कि आग धीरे-धीरे पूरे घर में फैल गई। दोनों कुछ कर पाते कि इससे पहले ही दोनों काफी झुलस गए थे।


आग को काफी मशक्कत के बाद बुझाया गया था।

 

बताया गया कि हीरा धर ने अपने आप को बचाने का प्रयास भी किया, वह भागता हुआ घर की बाड़ी की तरफ भी गया था। मगर वह काफी जल चुका था। जिसके चलते वह वहीं पर गिर गया। इधर, आग की लपटें इतनी जबरदस्त थी कि आसपास के लोगों को भी इसकी खबर लग गई। सभी मौके पर पहुंचे तो अंदर आग लगी हुई थी। दोनों बुरी तरह झुलस गए थे। दोनों पति-पत्नी जीवन गुजारने के लिए मजदूरी करते थे। उनकी कोई संतान भी नहीं थी।


घर भी पूरी तरह से जल गया है।

घटना के बाद तुरंत इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई। वहीं आसपास के लोगों ने आग बुझाने भी प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को तुरंत ही रायपुर ले जाया गय। जहां महिला की रास्ते में और उसके पति की रायपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई है।



'जीओ न्यूज' 

No comments:

Post a Comment