जय श्री परशुरामजी
9 जनवरी का सम्पूर्ण राशिफल एवं पंचांग
'हमसफर मित्र न्यूज'
9 जनवरी 2022 रविवार,पौष माह, शुक्ल पक्ष ,तिथि सप्तमी, सप्तमी तिथि 11:09 AM तक उपरांत अष्टमी, नक्षत्र रेवती, परिघ योग 10:49 AM तक, उसके बाद शिव योग, राहुकाल 04:34 PM से 05:54 PM तक है ।चन्द्रमा मीन राशि पर संचार करेगा।
आज का राशिफल
मेष राशि
कारोबार को लेकर आप आज बड़े फैसले ले सकते हैं। नए कार्य में कुछ मंदी रहेगी। किसी काम में आपको नुकसान होगा। गैरजरूरी कार्यों में में आप रकम खर्च करेंगे। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। आपके विरोधी आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। वाणी पर संयम रखें।
राशि स्वामी – मंगल
आराध्य देव – हनुमान जी राशि रत्न – मूंगा
शुभ अंक – 1, 8
शुभ वार – मंगलवार, बृहस्पतिवार तथा रविवार।
वृषभ
आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी मित्र से मुलाकात होगी। वैवाहिक जीवन का आनंद लेंगे। कारोबार में बड़े सौदे हो सकते हैं। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। सेहत में सुधार आयेगा। मनचाहे व्यंजन का आनन्द उठायेंगे। आपके घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी।
राशि स्वामी – शुक्र
आराध्य देव – मां दुर्गा राशि रत्न – हीरा
शुभ अंक – 2, 7
शुभ वार – शुक्रवार, बुधवार तथा शनिवार।
मिथुन
आज आपको बड़ी खुशी मिलेगी। अपनी संतान की सफलता से प्रसन्न रहेंगे। बिना सोचे विचारे फैसले न लें। नुकसान हो सकता है। ससुराल पक्ष से शुभ सूचना मिल सकती है। परिवार और कारोबार में आपको सन्तुलन बनाकर रखना होगा। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। संभलकर खर्च करें।
राशि स्वामी – बुध
आराध्य देव – श्री गणेश राशि रत्न – पन्ना
शुभ अंक -3, 6
शुभ वार – मंगलवार, बृहस्पतिवार तथा रविवार।
कर्क
पुराने मित्रों से काफी दिनों के बाद मुलाकात होगी। अपने परिवार के साथ नए प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा हो सकती है। कारोबार को लेकर यात्रा हो सकती है। रुके हुये कार्यों में प्रगति होगी। धन लाभ होने की संभावना है। छात्रों को लाभ होगा। किसी की बातों में आकर अपनों पर शक न करें।
राशि स्वामी – चन्द्रमा
आराध्य देव – भगवान शिव जी राशि रत्न – मोती
शुभ अंक -4
शुभ वार – सोमवार, मंगलवार तथा बृहस्पतिवार।
सिंह
आज आपको सावधान रहना होगा। कर्ज की रकम वापस लेने में दिक्कतों का सामना कर सकते हैं। किसी काम में लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है। लेनदेन से जुड़े कागजात को ध्यान से पढ़ें। छात्र अपने करियर को लेकर थोड़े असमंजस में रहेंगे। किसी रिश्तेदार के यहां से दुखद सूचना मिल सकती है।
राशि स्वामी – सूर्य
आराध्य देव – भगवान विष्णु जी राशि रत्न – माणिक्य
शुभ अंक -5
शुभ वार – रविवार, मंगलवार तथा बृहस्पतिवार।
कन्या
दफ्तर में सहयोगियों की मदद मिलेगी। आपका दाम्पत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। पुरानी बीमारी से निजात मिलेगी। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। कारोबार का विस्तार करने के मौके मिलेंगे। बातचीत करते समय विशेष सावधानी रखें।
राशि स्वामी – बुध
आराध्य देव – भगवान श्री गणेश जी राशि रत्न – पन्ना
शुभ अंक -3, 8
शुभ वार – बुधवार, शुक्रवार तथा शनिवार।
तुला
कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। लाइफ पार्टनर की भावनाओं का ध्यान रखें। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित रहेंगे। नई नौकरी के ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं। नये काम की योजना बना सकते हैं। आज खर्च अधिक होगा। किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। कुसंगति को त्यागें।
राशि स्वामी – शुक्र
आराध्य देव – मां दुर्गा राशि रत्न – हीरा
शुभ अंक -2, 7
शुभ वार – शुक्रवार, शनिवार तथा बुधवार।
वृश्चिक
आज का दिन उल्लास में बीतेगा। पास की जगह घूमने जा सकते हैं। अनजान लोगों पर भरोसा न करें। आर्थिक स्थिति में बदलाव होगा। आप सकारात्मकता से भरपूर रहेंगे। व्यवसाय की मंदी दूर होगी। किसी मित्र से काफी दिनों बाद मुलाकात हो सकती है। तनाव दूर होगा।
राशि स्वामी – मंगल
आराध्य देव – श्री हनुमान जी राशि रत्न – मूंगा
शुभ अंक -1, 8
शुभ वार – मंगलवार, बृहस्पतिवार तथा रविवार।
धनु
आप दूसरों की मदद करेंगे। भौतिक संसाधन जुटाने धन खर्च कर सकते हैं। कोई आप पर आरोप लगा सकता है। विवादों से दूरी बनाकर रखना ठीक रहेगा। दूसरे के मामलों में दखल न दें। परिजन आपके विचारों से असहमत हो सकते हैं। सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। बुरी खबर मिल सकती है।
राशि स्वामी – बृहस्पति
आराध्य देव – भगवान विष्णु जी राशि रत्न – पुखराज
शुभ अंक -9, 12
शुभ वार – बृहस्पतिवार तथा रविवार।
मकर
अपनी योजनाओं का का खुलासा करने में हड़बड़ी न करें। आपको नुकसान हो सकता है। आलोचना का शिकार होंगे। मानसिक उलझन बनी रहेगी। खर्च ज्यादा हो सकता है। कारोबार से जुड़े सौदे पूरे कर सकते हैं। तनाव के अवसर आ सकते हैं। खानपान में लापरवाही न करें। जीवनसाथी से मधुरता रहेगी।
राशि स्वामी -शनि
आराध्य देव – भगवान शिव जी राशि रत्न -नीलम
शुभ अंक -10, 11
शुभ वार – शनिवार, बुधवार तथा शुक्रवार।
कुंभ
आपसे लोग प्रभावित रहेंगे। विरोधी भी आपकी सराहना करेंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आपको कार्यस्थल पर नए मौके मिलेंगे। हर बात में निगेटिविटी के बारे में सोचने की प्रवृत्ति को त्यागें। जोखिम न लें। सेहत ठीक रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। अच्छी खबर मिल सकती है।
राशि स्वामी -शनि
आराध्य देव – भगवान शिव (रूद्र) राशि रत्न -नीलम
शुभ अंक -10, 11
शुभ वार – बुधवार, शुक्रवार तथा शनिवार।
मीन
सामाजिक कार्यों में खर्च करें। आपकी वजह से किसी मित्र की बड़ी समस्या हल होगी। निवेश के प्रस्ताव मिल सकते हैं। रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। वाणी में कठोरता न लाएं। बच्चों के साथ समय बिताने का प्रयास करें। कारोबार में धन लाभ होगा। अपने जीवनसाथी को उपहार दे सकते हैं।
राशि स्वामी –बृहस्पति
आराध्य देव – भगवान श्री विष्णु जी राशि रत्न -पुखराज
शुभ अंक -9, 12
शुभ वार – बृहस्पतिवार, सोमवार तथा मंगलवार।
No comments:
Post a Comment