बिल्हा पुलिस द्वारा मास्क का किया गया वितरण, दी गई कोविड-19 की जानकारी
संपादक - 'मनितोष सरकार', बिल्हा
'हमसफर मित्र न्यूज'
बिल्हा। बिल्हा पुलिस द्वारा शनिवार शाम को बाजार में आने-जाने वाले लोगों को मास्क का वितरण किया, साथ ही कोरोना की तीसरी लहर के बारे में अहम जानकारियां दी। बिना मास्क के आने-जाने वाले सभी लोगों को मास्क पहनाकर उन्हें कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बारे में सावधानी रखने के लिए और अपने बचाव का तरीका बताया तथा जो व्यक्ति अभी तक टीका नही लगवाया उन्हें टीकाकरण केंद्र में जाकर टीका लगवाने के लिए कहा गया है।
ज्ञात हो कि देश में कोरोना का प्रकोप दिन व दिन बढ़ते जा रहे हैं। पिछले एक दिनों में देश में डेढ़ लाख के करीब कोरोना के नए केस मिला है जिसमें से 285 लोगों की मौत हो गई है। इसी तरह छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 2 हजार 828 नए मरीज मिले हैं वहीं अभी तक प्रदेश में 170 लोगों की मौत हुई है। जिले की बात करें तो बिलासपुर जिले में पिछले 24 घंटे में 350 से अधिक कोरोना का मरीज मिले हैं वहीं कुल संक्रमितों की संख्या 67 हजार से अधिक है, जिसमें से 4 की मौत भी हो चुकी है।
प्रशासन के आदेश पर सभी थाना क्षेत्र के पुलिस कर्मियों ने कोरोना से जनताओं को बचाने के लिए कमर कस ली है, जिसके तहत अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जानकरी के अनुसार सबसे पहले मल्हार से बिरा उठाया गया है। नगर पंचायत मल्हार के सीएमओ द्वारा सबसे पहले जागरूकता अभियान चलाया था, उसके बाद चौकी प्रभारी ने भी अभियान चलाया था। इसी तरह शनिवार को बिल्हा पुलिस द्वारा भी अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया। बिल्हा थाना प्रभारी पारस पटेल के मार्गदर्शन पर एस आई राम चन्द्र साहू, प्रधान आरक्षक खेम सिंह एवं स्टाफ के साथ शनिचरी बाजार में मास्क का वितरण किया गया और कोविड-19 के बारे में अहम जानकारियां दी है।
No comments:
Post a Comment