झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ का प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संपन्न - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Thursday, December 2, 2021

 

झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ का प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संपन्न

बिलासपुर से 'पल्लव धर' की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


         बिलासपुर । छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ का प्रदेश कार्यकारिणी कुशाभाऊ ठाकरे परिसर भाजपा कार्यालय रायपुर में संपन्न हुआ।

           कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साए  , भाजपा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव आईटी सेल के प्रभारी दीपक महासके अतिथि के रुप में शामिल हुए एवं सारगर्भित उद्बोधन कर कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया।

          इससे पहले पंजीयन कर दीप प्रज्वलन वंदे मातरम गीत स्वागत परिचय अध्यक्षीय उद्बोधन झुग्गी झोपड़ी के प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पंडित द्वारा किया गया।

            झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक महेंद्र पंडित प्रदेश सह संयोजक गण मनोज पाराशर, संजू नारायण सिंह, परिसर बाघ प्रमुख रूप से शामिल रहे।

           बिलासपुर से जिला संयोजक पल्लव धर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेश कौशिक एवं अनिल कश्यप तथा जिला संयोजक थानु राम साहू प्रमुख रूप से प्रदेश के इस बैठक में शामिल होने गए।

          प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई।


No comments:

Post a Comment