ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय ने धान खरीदी केन्द्रों का जायजा लिया - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Tuesday, December 14, 2021



 ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय ने धान खरीदी केन्द्रों का जायजा लिया

मस्तुरी से गणेशदत्त राजू तिवारी कि रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज' 




मस्तुरीः मस्तुरी ब्लाक के जनपद क्षेत्र के धान उपार्जन केंद्रों का ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय ने निरीक्षण किया। इस दौरान वे गतौरा,जयरामनगर, किरारी, मस्तुरी धान खरीदी केंद्र पहुंचे। जहां बेहतर व व्यवस्थित धान खरीदी पर समितियों के हमालों को प्रोत्साहित किए। ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय ने बोरा भराई व सिलाई करने वाले मजदूर को उचित ईनाम भी प्रदान किया।किसानों ने बताया कि इस वर्ष खरीदी केंद्र में व्यवस्थित ढंग से खरीदने से कोई परेशानी नही हो रही है। शासन प्रशासन द्वारा भरपूर सहयोग किया जा रहा है। ब्लॉक अध्यक्ष राय ने किसानों से कहा कि धान खरीदी में कोई भी समस्या होने पर हमें अवगत कराएं तत्काल समाधान किया जाएगा। पंजीयन शून्य होने की बात मस्तुरी एसडीएम से मिलकर पुनः रकबा जुडवाने की  बात की।वहीं बारदाने की कमी बताई गई जिस पर अध्यक्ष ने उच्च अधिकारियों से बातकर तत्काल बारदाना व्यवस्था कराने की बात कही। निरीक्षण के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी  अध्यक्ष नागेंद्र राय,के साथ डा.आर के वर्मा ,एंव निगरानी समिति के पदाधिकारी क्षेत्रीय पत्रकारगण व अन्य शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment