पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल बोरा का जयंती एवं मनाई गई पुण्यतिथि - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Wednesday, December 22, 2021



पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल बोरा का जयंती एवं मनाई गई पुण्यतिथि 

बिलासपुर से 'राकेश खरे' की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज' 






 बिलासपुर । ज़िला कांग्रेस कमेटी ( शहर/ग्रामीण ) द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री स्व मोती लाल बोरा की  20 दिसम्बर को जयंती और 21 दिसम्बर को पुण्यतिथि मनाई ,और उनकी छायाचित्र में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई । 

इस अवसर पर शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि स्व मोती लाल बोरा जी अपना प्रारम्भिक जीवन एक पत्रकार के रूप में शुरू किए ,उसके बाद पार्षद, विधायक,सांसद,मंत्री,मुख्य मंत्री ,राज्यपाल, केबिनेट मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों में रहे ,उन्होंने कांग्रेस के कोषाध्यक्ष के रूप में लम्बी सेवा दी ,बोरा जी एक सहज,सरल ,निर्विवाद व्यक्ति थे ,राजनीति में ऐसे विरले लोग ही मिलते है ,वे एक सादगी पसन्द नेता थे ।

 ज़फ़र अली,हरीश तिवारी,एसएल रात्रे ने कहा कि मोती लाल बोरा का जन्म राजस्थान के नागौर जिले में हुआ ,परिवार व्यवसाय के सिलसिले में दुर्ग आ गया ,बोरा जी की प्रारंभिक शिक्षा रायपुर-दुर्ग में हुई और उच्च शिक्षा कलकत्ता में हुई,बोरा जी गांधी परिवार के बहुत ही विश्वास पात्र थे ,और जीवन भर कांग्रेस के साथ रहे ।

 शहर अध्यक्ष विजय पांडेय,सैय्यद ज़फ़र अली,हरीश तिवारी,एसएल रात्रे,विनोद शर्मा ,त्रिभुवन कश्यप, शिल्पी तिवारी,विनोद साहू,सुभाष ठाकुर ,अनिल सिंह चौहान,मनोज शर्मा,राजेश शर्मा ,ब्रजेश साहू,,अनिल पांडेय,दिनेश सूर्यवंशी जगदीश सोनी,अन्नपूर्णा ध्रुव,पुष्पा शर्मा,सावित्री सोनी,उमेश कश्यप,अजय काले,लक्ष्मी जांगड़े,चेतनदास मानिकपुरी,सन्नी बेंजामिन,सरिता शर्मा,किरण कश्यप,त्रिवेणी भोई,विष्णु कौशल,चन्द्रहास केशरवानी, तरुणी सारथी,उत्तरा सक्सेना,अजय पन्त,मनोज ठाकुर,अनिरुद्ध राय,पूना राम कश्यप,गणेश रजक,आदि उपस्थित थे । ऋषि पांडेय ,प्रवक्ता शहर। 

No comments:

Post a Comment