मुंबई एयरपोर्ट पर उतरीं केन्या की 18 महिला, जाँच हुई तो हर जगह से निकला सोना - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Wednesday, December 22, 2021



 मुंबई एयरपोर्ट पर उतरीं केन्या की 18 महिला, जाँच हुई तो हर जगह से निकला सोना

'हमसफर मित्र न्यूज' 

 

मुंबई। मुंबई इंटरनेशल एयरपोर्ट पर केन्या से आई कुछ महिलाओं की तलाशी लेने पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने 3.8 किलो सोना जब्त किया। इसकी कीमत लगभग 1.52 करोड़ बताई जा रही है। केन्याई महिलाएँ अंडरगारमेंट और कॉफी की बोतल में छुपाकर सोना लाई थीं। कस्टम टीम ने शक होने पर उनकी तलाशी ली और पूरा मामला सामने आया। केन्याई महिलाओं का यह ग्रुप शारजाह से आया था।


कस्टम अधिकारी हवाई अड्डे पर चेकिंग कर रहे थे, तभी उन्हें महिलाओं पर शक हुआ। तलाशी लेने पर उनके पास से तार, बिस्कुट और पाउडर के रूप में कॉफी की बोतलों, इनरवियर की लाइनिंग, फुटवियर और मसाला बोतलों से सोना बरामद हुआ। इनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है, क्योंकि वह बड़ी मात्रा में सोना ले जा रही थी, जबकि अन्य को सोने जब्त कर जाने दिया गया। बताया जा रहा है कि महिलाएँ किसी तस्करी के गिरोह का हिस्सा नहीं हैं। गरीब परिवारों की महिलाएँ कीनिया से सस्ते दाम में सोना खरीदकर लाईं थीं और उसे मुंबई में ऊँचे दाम पर बेचना चाहती थी। 


पिछले साल चॉकलेट के डिब्बे से जब्त किया गया था सोना

पिछले साल मुंबई एयरपोर्ट पर ही कस्टम अधिकारियों ने सोने की तस्करी के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार कर उसके पास से 481 ग्राम सोना जब्त किया था। यह महिला चॉकलेट के डिब्बे में कार्बन पेपर से रैप कर दुबई से सोना लाई थी। स्कैनिंग के दौरान सोने का पता चला था।

No comments:

Post a Comment