मासूम से दुष्कर्म-हत्या के बाद जंगल में फैंकी अंडरवियर से डॉग ने पकड़ा हत्यारा - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Saturday, December 25, 2021

 

मासूम से दुष्कर्म-हत्या के बाद जंगल में फैंकी अंडरवियर से डॉग ने पकड़ा हत्यारा

'हमसफर मित्र न्यूज' 


बूंदी। बूंदी में गुरुवार को बसोली गांव की मासूम के साथ दुष्कर्म व हत्या का मामला खुल गया है। यह खुलासा एक हत्यारे की अंडरवियर की बदौलत हो पाया। स्कॉड में शामिल डॉग अंडरवियर पहने वाले के घर पहुंच गया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने मासूम से दुष्कर्म व मर्डर की वारदात कबूल कर ली। मामले में एक नाबालिग से भी उसकी मिलीभगत को लेकर पूछताछ की जा रही है।


पुलिस अधीक्षक बून्दी जय यादव ने बताया कि परिवादी उसकी बड सासु की पन्द्रह साल की बच्ची उसके पास रहती थी। उसने बच्ची को गोद ले रखा था। शाम को वह घर से निकली। कुछ देर बाद नहीं आई तो पति -पत्नी दोनों उसे ढूंढते हुए खेत के पास पहुंचे तो बच्ची नग्न अवस्था में मरी हुई मिली। शरीर पर चोटों के निशान थे। सूचना मिलने पर तत्काल ही पुलिस टीमें गठित करके हत्यारों की तलाश शुरु कर दी। आस-पास के लोगों और उस तरफ से निकलने वालों की पडताल की। आस-पास के जंगलों व खेतों में पुलिस टीमें गई।


 डॉग हत्यारे को देख भौंकने लगा…

सर्च ऑपरेशन के दौरान जंगल में एक पुरुष अंडरवियर मिला। अंडरवियर वारदात में शामिल व्यक्ति होने के अंदेशे पर घटनास्थल के आस-पास रहने वालों से अंडर वियर की पडताल की गई। डॉग स्कॉड की मदद ली गई। डॉग सुल्तान भील के घर के पास रुक गया और सुल्तान को देखकर भौंकने लगा। सुल्तान से पूछताछ की। उसके शरीर पर ताजा खरोंच के निशान भी पाए गए। पूछताछ में उसने बताया कि वह, छोटूलाल भील ने शराब के नशे में बच्ची से दुष्कर्म किया और बाद में उसकी हत्या कर दी। बच्ची के सिर पर पत्थर से चोट मारी और फिर चुन्नी से गाला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने नाबालिग को छोड़कर दोनों को अरेस्ट कर लिया है। नाबालिग दुष्कर्म और मर्डर में शामिल था या नहीं, इस पर पूछताछ की जा रही है। डॉग स्कॉड की मदद से यह वारदात मात्र बारह घंटे में खुल गई।

No comments:

Post a Comment