क्या आप भी गरम पानी से नहा रहे हैं..? तो हो जाए सावधान! ठंड में गरम पानी से नहाने से हो सकते हैं इतने सारे शारीरिक नुकसान - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Saturday, December 25, 2021



 क्या आप भी गरम पानी से नहा रहे हैं..? तो हो जाए सावधान! ठंड में गरम पानी से नहाने से हो सकते हैं इतने सारे शारीरिक नुकसान 

प्रस्तुति - 'मनितोष सरकार' (संपादक) 

'हमसफर मित्र न्यूज' 

'आज का सेहत' 




ठंड का मौसम आ गया है और अब तो कड़ाके की ठंड भी पड़ने लगी है। ऐसे में ठंड में हर व्यक्ति अपने आपको बीमारियों से बचाने के लिए प्रयास करता है और इसी में शामिल है ठंड में गर्म पानी से नहाना। अधिकतर लोग ठंड के मौसम में गर्म पानी से नहाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके कई गंभीर नुकसान है जो हमारी सेहत पर बुरा प्रभाव छोड़ते हैं। अगर नहीं जानते तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं ठंड में गर्म पानी से नहाने के नुकसानों के बारे में। 


ठंड में गर्म पानी से नहाने के नुकसान- 


* आपको बता दें कि गर्म पानी से नहाने की वजह से शरीर की नमी चली जाती है और त्वचा रूखी होने लगती है। इसी के साथ ऐसा कहा जाता है कि संवेदनशील त्वचा वालों को गर्म पानी से नहीं नहाना चाहिए।


* ठंड के मौसम में ज्यादा गर्म पानी से नहाने से शरीर से नेचुरल ऑयल खत्म होने लगता है और इसके चलते शरीर में एलर्जी और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।


* एक स्टडी में यह पाया गया है कि ज्यादा देर तक गर्म पानी से नहाने से पुरुषों की प्रजनन क्षमता प्रभावित होती है। वहीं जिन लोगों को फर्टिलिटी से जुड़ी कोई समस्या है उन्हें गर्म पानी से बिल्कुल नहीं नहाना चाहिए।


* ठंड के मौसम में गर्म पानी से नहाने के बाद शरीर को बहुत आराम मिलता है लेकिन नहाने के बाद शरीर सुस्त हो जाता है और नींद आने लगती है।


* ठंड के मौसम में गर्म पानी से नहाने से चेहरे पर झुर्रियां आती हैं। जी दरअसल गर्म पानी से बॉडी का नेचुरल ऑयल खत्म हो जाता है जिसकी वजह से चेहरे पर जल्दी झुर्रियां आने लगती हैं।


* गर्म पानी बालों के लिए नुकसानदायक है। गर्म पानी से बालों की जड़ों को नुकसान पहुंचता है और बाल झड़ने लगतें हैं।

No comments:

Post a Comment